Author: websitemarketing2019@gmail.com

मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। मेरठ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत 08 नई यूपी-112 मोटरसाइकिलों सहित 50 से अधिक मोटरसाइकिलों की रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस लाइन से गत दिवस इन नये मोटरसाइकिल सवार जवानो को रवाना किया गया। रैली में शामिल पुलिसकर्मी कांवड़ यात्राके दौरान निर्धारित कावड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सक्रिय रहकर निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। किसी भी आकस्मिक सूचना, आपात स्थिति अथवा आवश्यकता पर संबंधित मोटरसाइकिल टीमें त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर क्विक रिस्पांस सुनिश्चित करेंगी। इस व्यवस्था का…

Read More

मेरठ 23 जुलाई (प्र)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए इस बार पूरी प्रक्रिया पहले से तय समय सीमा में पूरी कराने की तैयारी कर ली गई है। आवेदन कब होगा, संस्थान कब सत्यापन करेंगे, विश्वविद्यालय किस दिन जांच करेंगे और छात्रवृत्ति कब बैंक खाते में पहुंचेगी अब हर चरण की तारीख शासन ने पहले ही घोषित कर दी है। इससे अनावश्यक देरी और फाइलों के लंबित रहने पर रोक लगाने की कोशिश की गई है। समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक…

Read More

मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। मेरठ बसपा पार्टी के पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को तलाशने करने का काम शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष से लेकर कोऑर्डिनेटर तक सभी बसपा से चुनाव लड़ने वाले दमदार प्रत्याशियों को ढूंढ रहे हैं। जिससे उन्हें पहले पार्टी सुप्रीमो मायावती से मिलवाया जाए। इसके बाद उन्हें बसपा से टिकट दिलाकर विधानसभा की सीट जिलवाई जाए जिला अध्यक्ष मोहित जाटव का कहना है कि उनके पास काफी प्रत्याशियों की लिस्ट आ गई है। जल्द ही प्रत्याशियों का चुनाव करके ही से मिलवाया जाएगा। बताया गया कि बसपा पार्टी सात विधानसभा सीटों पर…

Read More

मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। बीएसएनएल को-ऑर्डिनेशन कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गत दिवस मेरठ में कर्मचारियों, पेंशनरों एवं संविदा कर्मियों की पेंशन, छटनी पर रोक लगाते समेत लंबित मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया।धरने में पश्चिम उत्तर प्रदेश बीएसएनएल एम्प्लॉइज यूनियन परिमंडल अध्यक्ष कामरेड अंसार अली विशेष रूप से मौजूद रहे। सचिव अश्विन कुमार ने कहा कि एक जनवरी 2017 से तीसरे वेतन संशोधन तथा बीएसएनएल पेंशनरों के पेंशन संशोधन को लागू करने के लिए अफोर्डेबल क्लॉज में आवश्यक शिथिलता दी जाए। उन्होंने संविदा कर्मियों की छंटनी पर रोक लगाने, न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने…

Read More

नई दिल्ली, 23 जुलाई (ता)। देश में गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नई वैक्सीन विकसित करने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने वर्ष 2026 में पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी है। इनमें पीला बुखार (यलो फीवर), एमएमआर (खसरा, गलसुआ और रूबेला), चिकनगुनिया, रेबीज और एमएमआरवी (खसरा, गलसुआ, रूबेला और चिकनपॉक्स) की वैक्सीन शामिल हैं। इनमें यलो फीवर, एमएमआर और रेबीज की वैक्सीन फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल तक पहुंच चुकी हैं।पीला बुखार की वैक्सीन के ट्रायल में क्या होगा?सीडीएससीओ ने पीला बुखार (यलो फीवर) की…

Read More

प्रयागराज 23 जुलाई। ट्रेन में यात्रा के दौरान भारी-भरकम सामान की बुकिंग के लिए अब रेलवे स्टेशन पर लाइन लगाने या पार्सल आफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलने जा रही है। भारतीय रेलवे ने कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए पर्सनल लगेज की आनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। यह नई व्यवस्था पूरे देश में 31 जुलाई से लागू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) की पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) व पैसेंजर मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) विंग व आइआरसीटीसी को आपस में तालमेल बनाकर अपने डिजिटल प्लेटफार्म में जरूरी बदलाव और टेस्टिंग पूरी…

Read More

नई दिल्ली, 23 जुलाई (ता)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी को सदन में महिला सदस्यों से कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार करने और उनके खिलाफ असंसदीय टिप्पणियां करने के मामले में गत दिवस मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। बनर्जी ने कथित तौर पर टीएमसी के एक बागी सांसद को “चोर” भी कहा, जिससे विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा चैंबर के अंदर टकराव की स्थिति पैदा हो गई।लोकसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे शुरू हुई, तब पीठासीन सभापति…

Read More

मेरठ 23 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भैंसाली अड्डे को शीघ्र अस्थाई रूप से सोहराब गेट डिपो पर शिफ्ट किया जाएगा। मेरठ डिपो व भैंसाली डिपो की बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो से किया जाएगा। यूपी रोडवेज ने इसकी तैयारी पूरी कर ली। 29 जुलाई से महानगर में सिटी बसों का संचालन भी बंद हो जाएगा। दरअसल, कांवड़ यात्रा 29 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके मद्देनजर यूपी रोडवेज ने मेरठ व भैंसाली डिपो की रोडवेज व अनुबंधित बसों का संचालन 31 जुलाई से सोहराब गेट डिपो से किया जाएगा। यदि कांवड़ियों की भीड़ कम रही…

Read More

प्रयागराज 23 जुलाई। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मारपीट के 42 वर्ष पुराने मामले में चार महिला अपीलार्थियों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया है, जबकि दो पुरुष अपीलार्थियों की सजा बरकरार रखी है। घटना मे दो लोगों की मौत हो गई थी। न्यायमूर्ति संजीव कुमार की एकलपीठ ने यह आदेश दिया है। प्रकरण 20 सितंबर 1984 का है। अभियोजन के अनुसार जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। मन्नू लाल और उसके परिवारजन ने आरोप लगाया कि बाबू, पुत्तू, हलकी, भजन लाल, बैजनाथ, रामानंद और कुछ महिलाओं सहित कुल 12 लोगों ने उनकी मक्का की फसल जबरन काटनी…

Read More

मेरठ, २२ जुलाई (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। उन्होंने 199 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में 92,332 विद्यार्थियों को उपाधियां और 199 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें 49,156 छात्राएं (53.24श्) और 43,176 छात्र (46.76श्) शामिल हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने कौशल, नवाचार और अनुसंधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा- मैंने लगभग 15 यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों को देखा है। वहां बाहर शराब की बोतलें…

Read More