Author: admin

नई दिल्ली 17 जनवरी। सीबीआई ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एक शाखा प्रबंधक और 18 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर साइबर अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों से अर्जित 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि को छिपाने और हेराफेरी करने के लिए फर्जी खाते खोलने का आरोप है। एजेंसी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई की है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी कंपनियों के नाम पर खोले गए 13 खाते उजागर हुए हैं। सीबीआई ने पाया कि कई व्यक्तियों ने राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित बैंक की सरकारी ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाखा…

Read More

बिजनौर 17 जनवरी। लोग अपने पालतु कुत्तों को जान से ज्यादा चाहते हैं लेकिन कोई निष्ठुर आदमी अपने कुत्ते को एसडीएम के सरकारी आवास में बांध गया। सुबह एसडीएम ने घर के गेट के बाहर झांका तो वहां जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता बंधा हुआ था। उन्होंने आसपास तलाश कराई तो कोई नहीं था। उन्होंने कुत्ते को वहां बांधने वाले की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगलवाने शुरू कराए हैं। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कुत्ते के फोटो शेयर किए हैं। कुत्ते को पीने के लिए दूध भी दिया है। एसडीएम रितु चौधरी का आवास मंडावर रोड पर एसपी…

Read More

बिजनौर, 17 जनवरी। नगीना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर खुर्द में प्राचीन सिद्ध पीठ नंदलाल देवता मंदिर में पांचवें दिन शुक्रवार को भी आधा घंटे तक कुत्ते ने दुर्गा मां के चक्कर लगाए। अब लोगों ने उसकी भी पूजा करनी शुरू कर दी है। वहीं डॉक्टरों की टीम ने कुत्ते का परीक्षण किया। इसके अलावा, दिल्ली से एनजीओ की टीम भी आई, जिसने कुत्ते की जांच की। नगीना बढ़ापुर मार्ग स्थित ग्राम नन्दपुर खुर्द में गत सोमवार से एक कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगा रहा था। मंगलवार को भी लगातार चक्कर लगाता देख लोगों ने कुत्ते की पूजा…

Read More

नई दिल्ली 17 जनवरी। केंद्र सरकार ने 242 अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों को शुक्रवार को ब्लॉक कर दिया। सूत्रों ने दावा किया कि सरकार का फैसला सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। पिछले साल अगस्त में रियल मनी गेमिंग ऐप पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद ये कार्रवाई की गई है। सरकार ने 7800 से अधिक अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों को हटाया है। ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम के पारित होने के बाद प्रवर्तन कार्रवाइयों में तेजी दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई उपयोगकर्ताओं, विशेषकर युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं…

Read More

नई दिल्ली 17 जनवरी। अगर आप कार या अपने वाहन से सफर करते हैं और अक्सर स्टेट या नेशनल हाई-वे पर टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, 1 अप्रैल से Toll Tax भरने का तरीका पूरी तरह डिजिटल होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने अब टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन को पूरी तरह रोकने का फैसला किया है. इसका साफ मतलब है कि आने वाले दिनों में अगर आपके पास फास्टैग और यूपीआई नहीं है तो आप Toll नहीं पार कर पाएंगे. 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे।…

Read More

हरिद्वार, 16 जनवरी। हरिद्वार हरकी पैड़ी पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें स्पष्ट लिख दिया गया कि अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। इसके अलावा तीर्थस्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर फिल्म और रील बनाना भी पूर्णतरू वर्जित है। श्रीगंगा सभा ने इस प्रकार से रील्स आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के…

Read More

आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह काम की तलाश में नहीं है लेकिन चाहते हैं कि काम उनकी योग्यता के आधार पर उनके पास आए। रहमान के अनुसार १९९० के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत करने के दौरान भेदभाव का पता नहीं था। पर आठ सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बदल गई है। एक खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि आठ सालों में उन्हें बॉलीवुड में कम काम मिला। हो सकता है कि इंडस्ट्री में फैसले लेने वाले बदल गए हो। यहां तक सब ठीक है लेकिन उनके द्वारा यह…

Read More

भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी नई दिल्ली, 16 जनवरी। ईरान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनकी वापसी की व्यवस्था शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी की जा रही है जो वापस लौटना चाहते हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, ईरान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो से तीन हजार प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 10,000 से…

Read More

मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे के श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के द्वारा पैर छूने को लेकर चर्चाएं तो शुरू हुई और मीडिया की सुर्खियां बन गई। एक खबर के अनुसार ललितपुर सागर हाईवे स्थित कैलागुवां चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण करने आए मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे को देखकर राज्यमंत्री ने उन्हें माला पहनानी चाही लेकिन मंडलायुक्त ने वह उन्हें ही पहना दी। इसके बाद राज्यमंत्री ने पैर छूने की कोशिश की जिसे मंडलायुक्त ने रोक दिया। सुगबुगाहट शुरू होने पर राज्यमंत्री ने कहा कि आज संक्रांति का पर्व है और इस दिन ब्राहमणों के पैर छुए जाते…

Read More

चुनाव आयोग द्वारा बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि वह नागरिकता का निर्धारण मतदाता के पंजीकरण के रूप में ही कर सकता है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने हल्के फुल्के अंदाज में खबर के अनुसार टिप्पणी करते हुए कहा कि अगले चुनाव तक आनलाइन मतदानन शुरू हो जाए तो हमें हैरानी नहीं होगी। बता दें कि सीजेआई की पीठ के समक्ष आयोग के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश त्रिवेदी ने कहा था कि आयोग किसी को भी निर्वासित नहीं कर सकता। यह भी तय नहीं कर सकता कि किसी व्यक्ति के पास भारत में रहने…

Read More