Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झूठे वादों पर सत्ता में आई कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक : पवन काजल
    • रॉयल चौलेंजर्स बंगलुरु प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी कोलकाता के खिलाफ
    • प्रीपेड से मीटर हुए पोस्टपेड, घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें अपना हिसाब
    • लग्जरी फीचर्स व शानदार पावर का मेल एसयूवी कारें
    • देवी छिन्नमस्ता की आराधना भगवान परशुराम भी करते थे, कांप उठते थे असुर
    • द्वापरकालीन युग का कंस किला अब बनेगा नया पर्यटन केंद्र, संरक्षित करेगा पुरातत्व विभाग
    • जलभराव और सफाई व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय को घेरा
    • संयुक्त बैंक खाते से जारी चेक पर हस्ताक्षर न हों, तो नहीं ठहराया जा सकता दोषी : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रहमान साहब काम ना मिलने की असफलता छिपाने के लिए सांप्रदायिक जैसे शब्दों का उपयोग ना ही कीजिए
    देश

    रहमान साहब काम ना मिलने की असफलता छिपाने के लिए सांप्रदायिक जैसे शब्दों का उपयोग ना ही कीजिए

    adminBy adminJanuary 16, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह काम की तलाश में नहीं है लेकिन चाहते हैं कि काम उनकी योग्यता के आधार पर उनके पास आए। रहमान के अनुसार १९९० के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत करने के दौरान भेदभाव का पता नहीं था। पर आठ सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बदल गई है। एक खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि आठ सालों में उन्हें बॉलीवुड में कम काम मिला। हो सकता है कि इंडस्ट्री में फैसले लेने वाले बदल गए हो। यहां तक सब ठीक है लेकिन उनके द्वारा यह कहा जाना कि यह सांप्रदायिक मुददा हो सकता है पर उन्होने कभी महसूस नहीं किया। सवाल उठता है कि जब महसूस नहीं किया तो आज सांप्रदायिकता से जोड़ने की इस मुददे की कोशिश क्यों की। ए आर रहमान आज भी सलमान, शाहरूख और आमिर खान आदि अभिनेताओं का डंका बजता है और काम की उनके पास कमी नहंीं है। वो दूसरों को काम दे रहे हैं। जहां सांप्रदायिक जैसे शब्द की गुंजाइश नजर नहीं आती। तो आपके साथ यह क्यों हो रहा है इसका मनन तो आपको खुद करना है कि आपकी काबिलियत और तरीके में कहां कमी रही जो आपको काम नहीं मिल रहा।
    एक समय बड़े फिल्म अभिनेता प्राण ने इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कभी अहम नहीं होना चाहिए क्योंकि यहां कब किसको काम मिलना शुरू और बंद हो जाए यह कोई नहीं बता सकता। इसलिए संयम बनाए रखना चाहिए। मुझे नहीं पता लेकिन जब आपको ऑस्कर मिला था कि कई लोगों का कहना था कि यह पुरस्कार आपने देश के मान सम्मान को नजरअंदाज कर प्राप्त करने का माहौल बनाया था। यह तो आप और कहने वाले ही जान सकते हैं लेकिन आप गायक रहे हैं इसलिए एक सलाह दे सकता हूं कि अपनी असफलता को छिपाने के लिए सांपद्रायिकता का मुददा उठाया जा रहा है इसे ठीक नहीं कह सकते। जैसा भी मिला है मगर आप जैसे ऑस्कर विजेता को इस तरह की बात करना ठीक नहीं है क्योंकि जो काम मिल रहा है वो भी बंद होने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए संभल के बोलना और चलना सीखिए अगर व्यवस्था में बने रहना है तो।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    झूठे वादों पर सत्ता में आई कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक : पवन काजल

    May 13, 2026

    रॉयल चौलेंजर्स बंगलुरु प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी कोलकाता के खिलाफ

    May 13, 2026

    प्रीपेड से मीटर हुए पोस्टपेड, घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें अपना हिसाब

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.