Author: admin

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफियाओं से मुक्त कराई गयी सम्पत्ति पर बनेंगे हाईराइज आवास। सीएम योगी के अनुसार यह आवास डा. वकीलों, शिक्षकों व पत्रकारों के लिए बनाये जाएंगे। माननीय मुख्मंत्री जी का कथन और योजना है सराहनीय क्योंकि इससे अनेकों लोगों को सर छुपाने के लिए घर मिलने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता मगर हमें लगता है कि अगर इस भूमि पर बनाये गये आवास को दिये जाने वाले पात्रों की सूचि में व्यपारियों और असंगठित क्षेत्र…

Read More

नई दिल्ली/ज्यूरिख, 17 मार्च (हि)। जलवायु परिवर्तन का असर अब पृथ्वी की गति पर भी दिखने लगा है। अध्ययन के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का घूमना धीरे-धीरे धीमा हो रहा है, जिससे दिन की लंबाई थोड़ी बढ़ रही है।यह अध्ययन विएना विश्वविद्यालय और ईटीएच ज्यूरिख विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। अध्ययन में पाया गया कि मानव गतिविधियों से बढ़ रहे जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी की घूर्णन गति धीमी हो रही है और इसके परिणामस्वरूप दिन की लंबाई धीरे-धीरे बढ़ रही है।वैज्ञानिकों ने कहा कि पृथ्वी की गति में यह बदलाव कम से कम पिछले 36 लाख…

Read More

नई दिल्ली, 17 मार्च (हि)। झारखंड में आईईडी ब्लास्ट में घायल कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से राहुल गांधी ने मुलाकात की। लोकसभा में नेता विपक्ष, गत दिवस आरके पुरम में स्थित असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि झारखंड में नक्सलरोधी अभियान में शामिल अजय मलिक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। ब्लास्ट में उनका बायां पैर उड़ गया। राहुल गांधी ने अजय मलिक के परिवार से भी मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया।राहुल गांधी ने कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक के…

Read More

नई दिल्ली, 17 मार्च (भा)। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के सांसद चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर तारीखों के ऐलान का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनावी तारीखें और चरण भाजपा की सहूलियत के हिसाब से बनते हैं। चुनाव आयोग की घोषणा निष्पक्ष नहीं है और इसमें सत्तारूढ़ दल की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि केरल का चुनाव उनके लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली 17 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि गोद लेने वाली माताओं को पूर्ण मातृत्व अवकाश का अधिकार है, चाहे गोद लिए गए बच्चे की उम्र 3 महीने से ज्यादा की क्यों न हो। जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस महादेवन की बेंच ने सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 60(4) को असंवैधानिक घोषित करते हुए कहा कि गोद लेने वाली मां को केवल 3 महीने से कम उम्र के बच्चे के मामले में ही मातृत्व लाभ देने का प्रावधान करती है। कोर्ट ने कहा कि 3 महीने से अधिक उम्र के बच्चे को अपनाने…

Read More

सहारनपुर, 17 मार्च (अम)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में गत दिवस कुछ संगठनों की ओर से पोस्टर लगाकर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए।इन पोस्टरों में लिखा गया है कि सिद्धपीठ शाकंभरी क्षेत्र में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और नवरात्र मेले में रोजगार भी हिंदू समाज के लोगों को ही दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से भी मांग की कि 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र मेले…

Read More

हनुमानगढ़ 17 मार्च। जिले के रावतसर क्षेत्र में मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सरदारशहर रोड पर बरमसर के पास एक बुलेट वोल्वो बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया. रावतसर SDM संजय कुमार ने हादसे कि पुष्टि करते हुए…

Read More

कोलकाता 17 मार्च। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक अमेरिकी नागरिक और 6 यूक्रेन के नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं. आरोपियों को अवैध एंट्री, वेपन और ड्रोन वॉर ट्रेनिंग, और यूरोप से ड्रोन आयात के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार, इन सभी आरोपियों को भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया…

Read More

नई दिल्ली/चीन, 17 मार्च (भा)। चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे सटीक ऑप्टिकल घड़ियों में से एक विकसित की है। यह घड़ी इतनी सटीक है कि करीब 30 अरब साल में भी इसमें सिर्फ 1 सेकंड की गलती होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में समय की सबसे छोटी इकाई ‘सेकंड’ की नई परिभाषा तय करने में मदद कर सकती है।यह घड़ी परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन के ऊर्जा स्तर बदलने पर निकलने वाली रोशनी की आवृत्ति को मापकर समय तय करती है। ऑप्टिकल घड़ियां अभी दुनिया की सबसे सटीक समय मापने वाली तकनीक मानी जाती हैं।इतनी सटीक…

Read More

लखनऊ 17 मार्च। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और इसके तहत अगले महीने 1 अप्रैल से अंडा उत्पादकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे हर अंडे पर उसकी ‘एक्सपायरी डेट’ (खराब होने की तारीख) का लेवल लगाएं. इस पहल का मकसद खाद्य सुरक्षा और ग्राहकों में जागरूकता को बढ़ावा देना है. पशुपालन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, “एक्सपायरी डेट के साथ-साथ अंडों पर वह तारीख भी लिखनी होगी जिस दिन उन्हें यह दिया गया था. विभाग के अपर मुख्य सचिव, मुकेश मेश्राम ने बताया कि जो…

Read More