Author: admin

नई दिल्ली 12 जून। केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों के लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स को पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर तत्काल रोक लगा दी गई है। आइए जानते हैं सरकार ने पेट्रोल पंप से डीजल-पेट्रोल खरीदने के लिए यह पाबंदी क्यों लगई है और इसके नियम क्या हैं?यह पाबंदी शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है। इस अवधि के दौरान औद्योगिक , व्यावसायिक और संस्थागत जैसे बड़े उपभोक्ताओं को तेल अब पेट्रोल पंप से नहीं मिलेगा। इन्हें अपनी जरूरत का…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि अगर किसी सड़क दुर्घटना में घरेलू कामकाजी महिला की मौत हो जाती या वह काम करने में असक्षम हो जाती है, तो उसकी ओर से परिवार को दी जाने वाली घरेलू देखभाल के नुकसान को भी मुआवजे का एक अलग आधार माना जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणी की घरेलू सेवाओं के नुकसान का मूल्य कम से कम 30,000 प्रति माह तय किया है. कोर्ट ने साफ किया कि घरेलू देखभाल का नुकसान मोटर दुर्घटना मामलों में अब मिलने वाले अन्य मुआवजों से अतिरिक्त होगा. सुप्रीम कोर्ट ने…

Read More

मेरठ, 11 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। शादी विवाह समारोह और शुभ कार्य वर्ष में कुछ दिनों के लिए कई कारणों से रूक जाते है और कुछ समय उपरांत दोबारा से संगीत की मधुर धुनें सुनने तथा बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला शुरू हो जाता है। प्रिय पाठकों के लिए अब शादियों की शहनाई और बैंड बाजों की आवाज में झूमने तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने और भरपेट अच्छा भोजन करने का वक्त आ गया है। इसलिए जिस किसी के यहां भी रिश्तेदारी या मिलने वालों में वैवाहिक शहनाई बजने वाली हो वह अपनी सुविधा के लिए…

Read More

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक और कर्म क्षेत्र वाराणसी में सावन मास माह के शुरू होने से पहले ही शहर की सभी मीट की दुकाने शहर की सीमा से बाहर हस्तानांतरित किये जाने के प्रयास शुरू हो गये हैं। यह समस्या पूरे देश में है क्योंकि धार्मिक त्यौहारों और नवरात्रों व शिवरात्री सहित अन्य ऐसे अवसरों पर महावीर जयंती आदि पर हमेशा मीट की दुकानें त्यौहारों के दौरान बंद करने की मांग की जाती रही हैं। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई का मानना है कि…

Read More

मेरठ,11 जून (प्र)। वेस्टर्न रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स के प्रांगण में आयोजित हो रहे 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के 10-दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा अत्यंत ओजस्वी, अनुशासित और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स की एनसीसी कैडेट्स द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ बिहार व झारखंड राज्य में स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापना के प्रसंग को मंच पर जीवंत…

Read More

देश दुनिया के लोकप्रिय खेलों में क्रिकेट का नाम लिया जाता है क्योंकि हर देश की सरकार इसके आयोजन को बढ़ावा और खिलाड़ियों को पैसा और नौकरी देकर आगे बढ़ा रही है लेकिन देश के दूसरे लोकप्रिय खेल फुटबाल जिसके ३० करोड़ प्रशंसक हैं को उतना बढ़ावा नहीं दिया जा रहा। विश्वकप फुटबाल के मैचों को रातभर जागकर देखने का समय अब इसके प्रेमियों का आ गया है। भारतीय फुटबाल ऑफ साइड क्यों है। घरेलू लीग में अस्थिरता, क्लब जमीन निवेश प्रतिभा विकास की कमजोर व्यवस्था क्यों है। यह कितने आश्चर्य की बात है कि भारतीय फुटबाल टीम दुनिया की…

Read More

प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु से ज्यादा समय तक इस पद पर रहने का रिकॉर्ड कायम करने वाले पीएम मोदी और उनके सहयोगी १२ साल की उपलब्धियों को गिनाने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक दिन मेड इन इंडिया विमान में हम सफर करेंगे। मध्यम वर्ग को हर क्षेत्र में मौके उपलब्ध कराने की भावना के साथ समृद्ध भारत राष्ट्र की भावना आगे बढ़ाते रहने के लिए हर संभव प्रयासरत पीएम मोदी को उनके सहयोगियों के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय…

Read More

नई दिल्ली, 11 जून (ता)। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर मानव सुथार काउंटी चौंपियनशिप में खेलते हुए दिखेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के काउंटी क्लब वॉरिकशायर के साथ काउंटी चौंपियनशिप के अगले दो राउंड के लिए शॉर्ट-टर्म डील साइन की है। क्लब ने गत दिवस इसकी घोषणा की। 23 साल के सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट चटकाए, जिसमें पहली पारी में 33 रन देकर छह विकेट भी शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के चलते अब वह वॉरिकशायर की यॉर्कशायर और सोमरसेट के खिलाफ होने…

Read More

लखनऊ, 11 जून (ता)। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में भारत-भूटान संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भूटान सरकार को बौद्ध मंदिर एवं गेस्ट हाउस निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि 30 वर्ष की लीज पर उपलब्ध कराई जाएगी। महज एक रुपए वार्षिक किराये पर हुए इस समझौते को प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, बौद्ध परिपथ के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे सारनाथ और वाराणसी में देश-विदेश से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पर्यटन…

Read More

नई दिल्ली/दांबुला, 11 जून (ता)। प्रभसिमरन सिंह (86), ऋतुराज गायकवाड़ (66) और कप्तान तिलक वर्मा (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने आज गुरुवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभसिरमन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी 74 रन जोड़कर भारत ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। अब्दुल्लाह अहमदजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर अफगानिस्तान ए को पहली सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में नौ चौके…

Read More