Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
    • ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
    • रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
    • प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
    • मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
    • मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
    • 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह रोक
    देश

    हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह रोक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 16, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार, 16 जनवरी। हरिद्वार हरकी पैड़ी पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें स्पष्ट लिख दिया गया कि अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। इसके अलावा तीर्थस्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर फिल्म और रील बनाना भी पूर्णतरू वर्जित है। श्रीगंगा सभा ने इस प्रकार से रील्स आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा हो गया था। वीडियो में दो युवक अरबी वेशभूषा में घाटों पर घूमते नजर आ रहे थे। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई है। मामले का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो युवक स्वयं को दुबई का निवासी बताते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में घूमते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने इसे हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा से जुड़ा बताते हुए आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और इससे माहौल खराब हो सकता है।

    उल्लेखनीय है कि इन दिनों श्रीगंगा सभा की ओर से हरिद्वार के घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और मर्यादा को लेकर मंथन चल रहा है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि वीडियो की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह का काम किया जा रहा है। वहीं, सचिव उज्जवल पंडित ने कहा कि पूरे प्रकरण की सूचना चौकी पुलिस को दे दी गई है।
    शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवकों की पहचान की जा रही है।

    Haridwar tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !

    August 26, 2026

    ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

    August 26, 2026

    रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.