Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    • मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद
    • 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा
    • UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»1 अप्रैल से कैशलेन की व्यवस्था होगी खत्म, सिर्फ फास्टैग या UPI से लिया जाएगा टैक्स
    देश

    1 अप्रैल से कैशलेन की व्यवस्था होगी खत्म, सिर्फ फास्टैग या UPI से लिया जाएगा टैक्स

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 17, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 17 जनवरी। अगर आप कार या अपने वाहन से सफर करते हैं और अक्सर स्टेट या नेशनल हाई-वे पर टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, 1 अप्रैल से Toll Tax भरने का तरीका पूरी तरह डिजिटल होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने अब टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन को पूरी तरह रोकने का फैसला किया है. इसका साफ मतलब है कि आने वाले दिनों में अगर आपके पास फास्टैग और यूपीआई नहीं है तो आप Toll नहीं पार कर पाएंगे.

    1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के लिए सिर्फ फास्टैग (FASTag) या UPI पेमेंट का ही इस्तेमाल करना होगा।

    यह जानकारी एक टीवी न्यूज चैनल पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने दी। उन्होंने कहा कि टोल पर नकद (कैश) लेनदेन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है।
    इस कदम का मुख्य उद्देश्य टोल नाकों पर लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करना और सफर को बाधा रहित बनाना है। इस ‘नो-स्टॉप’ सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट फिलहाल देश के 25 टोल प्लाजा पर टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन आना बाकी है।

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस डिजिटल बदलाव को लागू करने के लिए अंतिम रूप दे रहा है। वर्तमान में फास्टैग अनिवार्य होने के बावजूद कई जगहों पर कैश लेनदेन होते हैं। डिजिटल पेमेंट न करने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। कैश बंद होने से गाड़ियों को टोल बूथ पर रुकना नहीं पड़ेगा।
    यात्रियों को दी गई सलाह

    यात्रियों को सलाह दी जाती है कि अगर वे अभी भी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान करते हैं तो यह सिस्टम बंद होने जा रहा है. ऐसे में वे अपने फास्टैग को एक्टिव रखें या फिर UPI से डिजिटल पेमेंट करने के लिए तैयार रहें. सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार का यह कदम बैरियर-फ्री हाईवे की दिशा में है. दरअसल, केंद्र सरकार देश के हाईवे को बैरियर-फ्री बनाना चाहती है, जहां गाड़ियों को टोल भरने के लिए रुकना न पड़े और उनका टोल अपने आप कट जाए. फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ जगहों पर लागू किया गया है. 1 अप्रैल के बाद बिना डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है या वापस लौटाया जा सकता है। हालांकि नए नियमों की डिटेल आना बाकी है।

    Cashless Toll Plazas fastag FASTag Toll Payment tazza khabar tazza khabar in hindi toll plaza
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने

    August 9, 2026

    मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद

    August 9, 2026

    12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.