Author: admin

कांचड़ापाड़ा 11 जून। कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज के बाद अब कांचड़ापाड़ा का एक इंग्लिश मीडियम स्कूल भी जांच के दायरे में आ गया है. स्कूल कैंपस के अंदर एक अच्छी तरह से सजा हुआ बेड मिला, साथ ही कंडोम के पैकेट और 1.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा कैश मिला. प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल की जांच कर रही पुलिस को 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश मिला. स्कूल के अंदर एक अच्छी तरह से सजा हुआ बेड और अलमारी के साथ कंडोम के पैकेट मिले. कैश गिनने वाली मशीनें बुधवार रात से गुरुवार सुबह 6 बजे तक चली ताकि रकम का…

Read More

नई दिल्ली, 11 जून (ता)। आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने बेंगलुरु स्थित कंपनी अकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (एएसएसपीएल) के साथ 20 एन्हांस्ड कैपेबिलिटी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (ईसीजीएनएसएस) जैमर की खरीद के लिए 449 करोड़ रुपए के अनुबंध (कॉन्टैक्ट) पर हस्ताक्षर किया है।इस परियोजना में कम से कम 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह अनुबंध 10 जून 2026 को राष्ट्रीय राजधानी…

Read More

कानपुर, 11 जून (ता)। सीबीएसई के आन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) पोर्टल में तकनीकी खामियों को उजागर कर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए झारखंड के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत को आईआईटी ने नौकरी का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी तक छात्र की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।आईआईटी निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सार्थक सिद्धांत की असाधारण तकनीकी समझ, विश्लेषण क्षमता और प्रतिभा को देखते हुए संस्थान ने उन्हें नौकरी का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया कि छात्र की सहमति मिलने के बाद आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।बताते चलें कि…

Read More

मुंबई, 11 जून (ता)। महाराष्ट्र के तीन शहरों में कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हैं। कहा जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में मुंबई की मेयर, पुणे महापालिका, नागपुर की अहम जगहों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में आईईडी के इस्तेमाल का जिक्र है और कथित हमलों के लिए कुछ तारीखों और समय का भी जिक्र किया गया है।मुंबई की मेयर को…

Read More

मेरठ 11 जून (प्र)। ऐतिहासिक मेला नौचंदी में आगामी 12 जून 2026 को सायं 7:00 बजे पटेल मंडप में एक भव्य ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन ज़िला प्रशासन, प्रांतीयकृत मेला नौचंदी एवं सैफ़ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। आज आयोजित प्रेस वार्ता में मुशायरे के कन्वीनर फ़ैज़ महमूद ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया मुशायरा मेला नौचंदी की सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिप्राप्त शायर इस मुशायरे में अपनी शायरी पेश करेंगे, जिससे साहित्य प्रेमियों को…

Read More

मुंबई 11 जून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर ठगी के एक मामले में वांछित आरोपी गणेश बालासो काले को थाईलैंड से सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित करा लिया है। प्रत्यर्पण की यह प्रक्रिया विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास के समन्वय से पूरी की गई। सीबीआई ने गुरुवार को बताया कि गणेश बालासो काले इंटरपोल रेड नोटिस वाला वांछित भगोड़ा था। वह लोगों को ऑनलाइन पार्ट-टाइम नौकरी का लालच देकर उनके साथ ठगी करता था। आरोपी पीड़ितों से निवेश के नाम पर पैसे जमा करवाता था और बाद में उनके साथ धोखाधड़ी कर फरार हो जाता…

Read More

लखनऊ, 11 जून (ता)। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव को सतर्कता अधिष्ठान ने गत दिवस लखनऊ के वेव माल से गिरफ्तार कर लिया है। सतर्कता अधिष्ठान ने छह मार्च वर्ष 2012 से 11 मार्च 2017 के दौरान आरोपित द्वारा काली कमाई से करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी करने के आरोप में यह कार्रवाई की है। पूर्व विधायक पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के आरोप में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।बहराइच के पयागीपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीतने वाले पूर्व…

Read More

मेरठ, 11 जून (प्र)। स्वतंत्रता से ठीक पहले मेरठ की यात्रा करने वाले महात्मा गांधी एवं यहां उमड़ा जुलूस फिल्म में दिखेगा। चौ. चरण सिंह विवि कैंपस के इतिहास विभाग ने 1920 में मेरठ पहुंचे महात्मा गांधी और यहां उमड़े जनसमूह को फिल्म में पिरोते हुए शहरवासियों तक पहुंचाने का फैसला लिया है। इतिहास विभाग के संग्रहालय में पहुंचने वाले स्कूली बच्चों को यह फिल्म दिखाई जाएगी। विवि ने मवाना गोलीकांड और भामौरी में अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार को भी फिल्म में दर्शाया है। तीनों फिल्में एआई से तैयार कराई गई हैं।इतिहास विभाग के एचओडी प्रो. कृष्णकांत शर्मा के अनुसार…

Read More

मेरठ, 11 जून (प्र)। काजीपुर वार्ड 33 के अंतर्गत काशीराम योजना के तहत बसी बीएसयूपी कालोनी में सीवर जाम के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर गत दिवस महापौर हरिकांत अहलूवालिया निगम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वह मेरठ विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर जमकर भड़के। फोन करके मेडा अधिकारियों को बुलाने का प्रयास किया तो एई-जेई की जगह एक सुपरवाइजर को भेज दिया गया। महापौर ने कहा कि यह कालोनी मेडा ने बसाई है और इसका हस्तांतरण निगम को नहीं हुआ है। स्थानीय लोग बार-बार सफाई कराने की गुहार लगा रहे हैं…

Read More

लखनऊ, 11 जून (ता)। प्रदेश के शिक्षा संस्थानों में प्रलोभन व बलपूर्वक धर्मांतरण की शिकायतों के बीच राज्यपाल ने चिकित्सा विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और इंस्टीट्यूटों में एन्टी रेडिक्लाइजेशन (धर्मांतरण रोधी सेल) इकाई गठित करने का आदेश दिया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, संप्रभुता और मानसिक स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिये कुलपतियों और निदेशकों को जवाबदेह बनाया गया है।हाल के दिनों में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) और संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में लव जेहाद, प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कई वारदातें सामने आयी हैं। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जेहाद की वारदातों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था।अब…

Read More