Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ’विकास की दौड़ में प्रकृति से बढ़ती दूरी का परिणाम है पर्यावरण असंतुलन’
    • झूठे वादों पर सत्ता में आई कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक : पवन काजल
    • रॉयल चौलेंजर्स बंगलुरु प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी कोलकाता के खिलाफ
    • प्रीपेड से मीटर हुए पोस्टपेड, घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें अपना हिसाब
    • लग्जरी फीचर्स व शानदार पावर का मेल एसयूवी कारें
    • देवी छिन्नमस्ता की आराधना भगवान परशुराम भी करते थे, कांप उठते थे असुर
    • द्वापरकालीन युग का कंस किला अब बनेगा नया पर्यटन केंद्र, संरक्षित करेगा पुरातत्व विभाग
    • जलभराव और सफाई व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय को घेरा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी
    न्यूज़

    ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी

    adminBy adminJanuary 16, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी

    नई दिल्ली, 16 जनवरी। ईरान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनकी वापसी की व्यवस्था शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी की जा रही है जो वापस लौटना चाहते हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, ईरान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो से तीन हजार प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 10,000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं। ईरान में अनुमानित 8,000 से 10,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें करीब 3,000 मेडिकल छात्र, 4,000 अन्य छात्र, 2,000 मछुआरे और अन्य व्यापारी, पर्यटक व शिया तीर्थयात्री शामिल हैं।
    वहीं, भारतीय नागरिकों को इजरायल की भी गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्री डा. जयंशकर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को आश्वासन दिया कि विदेश मंत्रालय ईरान की स्थिति पर नजर रखे है। कहा कि सुरक्षित घर वापसी के लिए छात्रों तथा अन्य लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
    एअर इंडिया और इंडिगो ने गुरुवार को अपनी कुछ विदेशी उड़ानें रद कर दीं क्योंकि अचानक ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने से सेवाओं पर असर पड़ा है। एअर इंडिया की अमेरिका व यूरोप की उड़ानें और इंडिगो की सीआइएस देशों, यूरोप व तुर्किये की सेवाओं पर असर पड़ा है।

    Desh New Delhi Preparations for the return of Indian citizens. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ’विकास की दौड़ में प्रकृति से बढ़ती दूरी का परिणाम है पर्यावरण असंतुलन’

    May 13, 2026

    झूठे वादों पर सत्ता में आई कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक : पवन काजल

    May 13, 2026

    रॉयल चौलेंजर्स बंगलुरु प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी कोलकाता के खिलाफ

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.