Author: admin

अजमेर, 20 जनवरी। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार की ओर से सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के जरिए सिविल कोर्ट में दायर याचिका को सोमवार को सुनवाई करते हुए स्वीकार कर लिया गया। परमार और एपी सिंह ने बताया कि न्यायालय ने राजस्थान सरकार के आर्कियोलाजी डिपार्टमेंट, केंद्र के मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 21 फरवरी को रखी है। याचिका में दरगाह के अंदर शिव मंदिर होने के दावे…

Read More

नई दिल्ली, 20 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस त्योहारों के दौरान हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह किरायों में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के मामले में दखल देगा।जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने एयरलाइंस द्वारा हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी को शोषण करार दिया और एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से जवाब दाखिल करने को कहा। जनहित याचिका में भारत में निजी एयरलाइनों द्वारा लागू किए जाने वाले हवाई किरायों और अन्य शुल्कों में अप्रत्याशित उतार- चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए…

Read More

मुरादाबाद, 20 जनवरी। जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में सोमवार शाम दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। गांव निवासी सर्राफ नौशाद की चार वर्षीय बेटी नुरसद घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। अन्य बच्चे तो किसी तरह भाग निकले, लेकिन मासूम नुरसद डर के मारे वहीं फंस गई। कुछ ही पलों में कुत्तों ने उसे दबोच लिया और घसीटते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब की ओर ले गए। घर के पास खेल रही…

Read More

नई दिल्ली 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन मंगलवार को बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. ये सत्ताधारी पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व के लिए एक अहम पल होगा. नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मुख्यालय में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

मुजफ्फरनगर, 20 जनवरी। शहर के मोहल्ला गोशाला पश्चिमी (हिंदू बस्ती) में मुस्लिम परिवार द्वारा मकान खरीदे जाने पर हिंदू संगठनों ने धरना व नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। घर के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। फिलहाल दोनों मकान पर ताला बंदकर मुस्लिम परिवार चला गया है।गऊशाला पश्चिमी मोहल्ले में हाल ही में गैर सम्प्रदाय के लोगों द्वारा की गई दो प्रॉपर्टी खरीद के बाद स्थानीय बाशिंदों और हिंदू संगठनों ने सामूहिक विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्र को हिंदू बहुल्य मानते हुए निवासियों ने मुस्लिम समुदाय के खरीदारों के यहां बसने पर कड़ा ऐतराज जताया है। विरोध प्रदर्शन…

Read More

बागपत 20 जनवरी। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल एलिवेटेड हाईवे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया. हसनपुर मसूरी-मविकला गांव के पास अचानक छाई घनी धुंध के कारण एक के बाद एक करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम थी। वाहन चालक आगे चल रहे वाहनों को…

Read More

हरदोई, 20 जनवरी। जिले में 1380 फर्जी किसानों से डेढ़ लाख क्विंटल से ज्यादा धान की खरीद सरकारी केंद्रों पर कर ली गई। गोपनीय जांच में पता चला कि किसानों ने जिस जमीन को अपना बताकर फसल बेची, वह जमीन उनके नाम है ही नहीं। जिलाधिकारी ने किसानों की जमीन का सत्यापन करने वाले चकबंदी विभाग के आठ लेखपालों पर विभागीय कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।मामले में संडीला तहसील में तैनात एक प्राइवेट ऑपरेटर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश डीएम ने दिए हैं। इसके अलावा दो चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्रवाई…

Read More

1901 में नार्वे के मूर्तिकार गुस्ताव विगलैंड द्वारा डिजायन 18 कैरेट सोने के 196 ग्राम वजन और व्यास ६.६ सेंटीमीटर का नोबेल पुरस्कार पदक के एक ओर अल्फ्रेड नोबेल की आकृति और दूसरी और शांति और भाईचारे का प्रतीक अंकित होता है। नोबेल शांति पुरस्कार देने वाली संस्था नोबेल फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यह पुरस्कार किसी अन्य व्यक्ति को आधिकारिक रूप से दिया या साझा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि नोबेल शांति पुरस्कार के साथ दिया जाने वाला स्वर्ण पदक और प्रमाण पदक भौतिक स्वरूप होता है और असली सम्मान उसी…

Read More

अदालतों में मुकदमों की बढ़ती संख्या और निस्तारण में होती देरी व मिलने वाले न्याय को लेकर हमेशा ही चर्चाएं होती रही हैं। इनमें कमी लाने के प्रयास भी कम नहीं होते। लेकिन मुझे लगता है कि १९७७ में चोरी के एक मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों पर ७.६५ रूपये चुराने के आरोप और लिखाई रिपोर्ट का निस्तारण ५० साल बाद होना इस बात का भी प्रतीक है कि मुकदमों की फाइलों को संभालने वालों द्वारा ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए कोई विशेष प्रयास जजों के सामने लाकर नहीं किए जाते वरना गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद…

Read More

वैसे तो नगर निगम अधिकारियों के दावों को अब नागरिक गंभीरता से नहीं लेते हैंं क्योंकि केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा जनहित के मामलों के निस्तारण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहायता निगम को उपलब्ध कराई जाती है लेकिन इसके अफसर अपने वादे पूरे करने में लगभग असफल ही रहते हैं। हो सकता है मेरी सोच गलत हो लेकिन आम आदमी कह रहा है आज समाचार पत्रों में खबर पढ़ी कि नगरायुक्त का कहना है कि शहर में प्रमुख सड़कों की दिन रात होगी सफाई। ११९ किमी सड़कों से दो शिफ्टों में कूडा उठेगा। अफसर कह रहे है तो…

Read More