Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को पुरस्कार देने पर
    देश

    नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को पुरस्कार देने पर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 19, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    1901 में नार्वे के मूर्तिकार गुस्ताव विगलैंड द्वारा डिजायन 18 कैरेट सोने के 196 ग्राम वजन और व्यास ६.६ सेंटीमीटर का नोबेल पुरस्कार पदक के एक ओर अल्फ्रेड नोबेल की आकृति और दूसरी और शांति और भाईचारे का प्रतीक अंकित होता है। नोबेल शांति पुरस्कार देने वाली संस्था नोबेल फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यह पुरस्कार किसी अन्य व्यक्ति को आधिकारिक रूप से दिया या साझा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि नोबेल शांति पुरस्कार के साथ दिया जाने वाला स्वर्ण पदक और प्रमाण पदक भौतिक स्वरूप होता है और असली सम्मान उसी व्यक्ति से जुड़ा होता है जिसे विजेता घोषित किया गया है। पदक डिप्लोमा व पुरस्कार राशि दिए जाने के बाद आगे क्या होता है इससे यह तथ्य नहीं बदलता कि इसका विजेता वही माना जाता है जिसका नाम आधिकारिक रूप से घोषित हुआ है। बताते चलें कि नोबेल पुरस्कार जिसे दिए जाते हैं उसे दो मुख्य प्रतीक मिलते हैं एक स्वर्ण पदक और एक डिप्लोमा व पुरस्कार राशि अलग से प्रदान की जाती है। इससे संबंध समिति का कहना है कि यह पुरस्कार घोषित होने के बाद वापस नहीं लिया जा सकता क्योंकि यह फैसला हमेशा के लिए होता है।
    वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना द्वारा पुरस्कार का पदक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौपने के बाद यह बात स्पष्ष्ट हुई लेकिन एक खबर के अनुसार यह पहला मौका नहीं है पहले भी नोबेल पुरस्कार बेचे व दान किए जाते रहे हैं। सवाल यह उठता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में है। उन्होंने और उनके सहयोगियों ने यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए हर प्रयास किए जो सफल नहीं हो पाए। उसके बावजूद उनके द्वारा इसे स्वीकार किया जाना ही मानवीय और सामाजिक दृष्टिकोण से सही नहीं कहा जा सकता। स्मरण रहे कि २००१ के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान के निधन के बाद उनकी पत्नी ने फरवरी २०२४ में उनका पदक और डिप्लोमा जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को दान कर दिया था। वर्ष १९२१ के शांति पुरस्कार विजेता क्रिचियन लूस लांगे का पदक २००५ ओस्लो के नोबेल शांति केंद्र में प्रदर्शित है जो नार्वे में सार्वजनिक रूप से रखा गया एकमात्र मूल शांति पदक है। २०२१ के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दीमित्री ने जून २०२२ में अपना पदक बेचकर पूरी राशि यूक्रेन के शरणार्थी बच्चों के लिए दान कर दी थी। भौतिकी के नोबेल विजेता के परिवार ने उनका पदम दि कैंब्रिज विवि को दान कर दिया था ताकि छात्रों को वो प्रेरित कर सके। यह चारों पुरस्कार हस्तांतरण करने या प्रदर्शन करने के मामले जनहित के कहे जा सकते हैं जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह पुरस्कार पदक मारिया कोरिना से लेना सही नहीं कह सकते। कुछ लोगों का यह कहना नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि स्वयं को पुरस्कार ना मिलने पर उसकी चाहत पूरी करने को यह पुरस्कार लिया गया हो सकता है।
    मेरा मानना है कि इसे देने वाली समिति के द्वारा जो तथ्य प्रदर्शित किए गए हैं उन्हें देखते हुए नोबेल समिति की ओर से भविष्य में एक नियम बनाया जाए कि अगर कोई नोबेल विजेता किसी और को देता है तो उससे वो वापस लेकर किसी और पात्र व्यक्ति को दिया जाए। कानून बनाया जाए कि विजेता किसी दूसरे को हस्तांतरित ना कर सके।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.