Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»घने कोहरे में दिल्ली-अक्षरधाम हाईवे पर टकराईं 20 गाड़ियां, हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल
    देश

    घने कोहरे में दिल्ली-अक्षरधाम हाईवे पर टकराईं 20 गाड़ियां, हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 20, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 20 जनवरी। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल एलिवेटेड हाईवे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया. हसनपुर मसूरी-मविकला गांव के पास अचानक छाई घनी धुंध के कारण एक के बाद एक करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम थी। वाहन चालक आगे चल रहे वाहनों को देख नहीं पा रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगने और कम दृश्यता के कारण पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। हादसे में कार, पिकअप और अन्य निजी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही बागपत और खेकड़ा कोतवाली पुलिस, एनएचएआई और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल खेकड़ा सीएचसी और बागपत जिला अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है। घायलों में खेकड़ा निवासी अशोक शर्मा, चरथावल के रहने वाले रफीक, नफीसा, सद्दाम और यूसुफ शामिल हैं। इनमें सद्दाम की हालत बेहद नाजुक है, हादसे में उनका एक पैर कटकर अलग हो गया, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।

    हादसे की जानकारी मिलने पर एएसपी बागपत प्रवीण सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराने के निर्देश दिए. इसके बाद एएसपी खेकड़ा सीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

    बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग निजी वाहनों से दिल्ली की ओर जा रहे थे. कोहरे के कारण हाईवे पर पहले से ही वाहन धीमी गति से चल रहे थे, लेकिन अचानक घनी धुंध छा जाने से यह भीषण हादसा हो गया. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी इसी हाईवे पर कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए थे, जिसमें अनेक लोग घायल हुए थे.
    पुलिस ने लोगों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

    baghpat road accident tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.