Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»कुत्ते चार वर्षीय बच्ची को नोचकर खा गए, मौत
    न्यूज़

    कुत्ते चार वर्षीय बच्ची को नोचकर खा गए, मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद, 20 जनवरी। जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में सोमवार शाम दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। गांव निवासी सर्राफ नौशाद की चार वर्षीय बेटी नुरसद घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। अन्य बच्चे तो किसी तरह भाग निकले, लेकिन मासूम नुरसद डर के मारे वहीं फंस गई। कुछ ही पलों में कुत्तों ने उसे दबोच लिया और घसीटते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब की ओर ले गए। घर के पास खेल रही चार वर्षीय नुरसद को तालाब की ओर से आए आवारा कुत्तों के झुंड ने दबोच लिया। दूसरे बच्चे जान बचाकर भाग निकले, लेकिन नुरसद फंस गई। कुत्ते उसे घसीटते हुए तालाब तक ले गए और मासूम के शरीर के हिस्सों को नोच-नोचकर खा लिया। दिल दहला देने वाली घटना में बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
    गांव काजीपुरा निवासी नौशाद की बेटी नुरसद गत शाम घर से निकलकर पड़ोस के बच्चों के साथ खेलने के लिए चली गई। गांव के बाहरी हिस्से में बने घर से कुछ दूरी पर ही तालाब है। इसी बीच तालाब से कुत्तों का झुंड निकलकर आया । पड़ोसी बच्चे कुत्तों को देख भाग गए थे, लेकिन नुरसद नहीं भाग पाई।
    कुत्तों का झुंड बच्ची को घसीटते हुए तालाब के अंदर तक ले गया। वहां उसे जगह-जगह से नोच- नोचकर खाना शुरू कर दिया । उधर, रात करीब आठ बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो स्वजन को चिंता हुई । वह उसे तलाशते हुए तालाब तक पहुंच गए। उस समय भी कुत्तों का झुंड बच्ची को नोच रहा था। एक पैर कुत्ते खा गए थे।
    लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी।
    वहीं दूसरी ओर बिलासपुर के छत्तीसगढ़ में मुंगेली के जरहागांव थाना प्रभारी एसआइ नंदलाल पैकरा राजस्थान में कुत्ते से बचने की कोशिश में ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजस्थान के भरतपुर जिले में हुई। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि एसआइ नंदलाल पैकरा जरहागांव में थाना प्रभारी थे । वह 13 जनवरी से अवकाश लेकर साथियों के साथ कार से राजस्थान यात्रा पर निकले थे। भरतपुर में सड़क किनारे एक ढाबे पर उन्होंने वाहन रोका। नंदलाल ने ढाबे से खाना पैक कराया और कार की तरफ चले । इसी दौरान एक आवारा कुत्ता उनके पीछे लग गया। बचने के प्रयास में वह ट्रक की चपेट में आ गए।

    Dogs mauled Muradabad News tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.