Author: admin

लखनऊ, 22 अप्रैल (ता)। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में फर्जी डॉक्टर इंटर पास पकड़ा गया है। वह एक ट्रस्ट की आड़ में मरीजों और तीमारदारों से वसूली में भी लिप्त था। दो साल से वह सक्रिय था और केजीएमयू प्रशासन भी अनभिज्ञ बना हुआ, जिससे किसी न किसी की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पकड़े गए फर्जी डॉक्टर पर महिला डॉक्टरों के मतांतरण कराने की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले है।कहा जा रहा है कि इंटर पास युवक पिछले दो वर्षों से खुद को डॉक्टर बताकर केजीएमयू…

Read More

मुंबई, 22 अप्रैल (ता)। जैकलीन फर्नांडीज़ आज एक ऐसी ग्लोबल पर्सनैलिटी के रूप में सामने आती हैं, जो सहजता से सकारात्मकता और उद्देश्य का संगम पेश करती हैं। सीमाओं से परे अपनी पहचान बनाने वाली जैकलीन लगातार अपने मंच का उपयोग सार्थक चर्चाओं के लिए करती हैं, खासकर उन मुद्दों के लिए जो महिला सशक्तिकरण और वैश्विक एकता से जुड़े हैं। हाल ही में उनका इंस्टाग्राम पोस्ट, ‘डब्ल्यूडीआईटुगेदर’ जैसी पहल के साथ जुड़कर, इसी सोच को दर्शाता है, जहां वह अंतरराष्ट्रीय आवाज़ों के साथ मिलकर महिलाओं को सेलिब्रेट करती हैं और उनकी कहानियों को दुनिया भर में पहुंचाती हैं।ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स…

Read More

मुंबई, 22 अप्रैल (ता)। संजय दत्त स्टारर आख़री सवाल वाकई इस समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। अपनी घोषणा के बाद से ही फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी है। हनुमान जी जन्मोत्सव के मौके पर इसका टीज़र रिलीज़ किया गया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इतिहास को एक नए अंदाज़ में दिखाया गया है।फिल्म में अभिनेत्री नीतू चंद्रा एक अहम भूमिका निभा रही हैं, और वह इस किरदार के लिए शुरुआत से ही मेकर्स की पहली पसंद थीं।फिल्म से जुड़े एक जानकार ने…

Read More

गाड़ियों के काले शीशे पर प्रतिबंध किस आश्य से लगाया यह अलग बात है लेकिन एक दशक से देखने को मिल रहा है कि देशभर में गाड़ियों में लगे काले शीशे हटाने, कार व बाइक से स्टंट करने और तेज आवाज वाले हॉर्न बजाने पर रोक लगाने के लिए वाहन मालिकों के चालान किए जा रहे हैंं तथा हॉर्न व काली पन्नी उतारी जा रही है। यातायात पुलिस की जगह जगह डयूटी लगी होने के बाद भी यह प्रतिबंध लागू क्यों नहीं हो पा रहे। जबकि पिछले कुछ दिनों में मीडिया में पढ़ने सुनने को मिला कि कुछ लोगों के…

Read More

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (ता)। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (जीटी) पर गत दिवस मिली जीत को मुंबई इंडियंस (एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने “टीम के लिए बहुत जरूरी” कहा। हार्दिक ने गेंद से जॉस बटलर को आउट किया और इससे पहले तिलक वर्मा के साथ 81 रनों की साझेदारी भी की। इससे आईपीएल 2026 में उनके लगातार चार हार का सिलसिला भी टूट गया। तिलक इस मैच के सबसे बड़े सितारे रहे। उनकी 45 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी ने एमआई को आख़िरी चार ओवरों में 73 रन बनाने में मदद की और उन्होंने जीटी के सामने 200…

Read More

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) 21 अप्रैल। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आई है. केदारनाथ मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है. यह निर्णय मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. 22 अप्रैल यानी बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं. उससे पहले मंदिर समिति की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है. मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने जानकारी दी कि, अब कोई भी श्रद्धालु मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा. साथ…

Read More

लखनऊ 21 अप्रैल। चश्‍मा बनाने वाली मशहूर कंपनी लेंसकार्ट आजकल विवादों में है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कंपनी की पुरानी इंटरनल ग्रूमिंग पॉलिसी वायरल हो गई। इस पॉलिसी में बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर रोक का दावा किया गया था, जबकि हिजाब की अनुमति थी। इसके बाद लेंसकार्ट का विरोध शुरू हो गया। अब यूपी की राजधानी लखनऊ से भी ऐसा एक मामला सामने आया है। यहां लोहिया संस्‍थान में आउटसोर्स कर्मचारियों को एजेंसी की तरफ से अजब-गजब फरमान जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि बालों में जुड़ा या हेयरनेट ना…

Read More

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (ता)। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दंत चिकित्सा संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया है। यह अनुमति डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिशों के आधार पर दी गई है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में बीडीएस कोर्स पहले से संचालित है। जानकारी के मुताबिक, फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री में कुल नौ विशेषज्ञताओं में एमडीएस कोर्स प्रस्तावित हैं और प्रत्येक में दो सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि, अंतिम अनुमति…

Read More

मुंबई, 21 अप्रैल (ता)। वेबसीरीज़ मटका के मुख्य कलाकार विजय वर्मा और कृतिका कामरा भी एक-दूसरे के काम के प्रति अपने सम्मान के लिए चर्चा में हैं। मटका किंग हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जो दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पा रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कृतिका ने विजय के एक्टिंग अप्रोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विजय हमेशा सीन को प्राथमिकता देते हैं, न कि खुद को। उन्होंने कहा कि विजय बहुत ही शार्प एक्टर हैं और वह हमेशा सीन के लिए काम करते हैं, अपने लिए नहीं।मुझे लगता है यह…

Read More

मुंबई, 21 अप्रैल (ता)। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर का रामायण से भगवान राम के रूप में लुक दो अप्रैल को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में दिखाया गया। इससे पहले, लॉस एंजल्स में कुछ चुनिंदा दर्शकों को उनके लुक की एक झलक भी दिखाई गई थी। जहां, पर कुछ लोगों ने रणबीर के लुक की तारीफ की, वहीं कुछ लोग कम सहमत थे और उन्हें रोल के लिए मिसफिट कहा।ऐसे में अब,…

Read More