मेरठ, 08 जुलाई (प्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा। सीएम राजकीय वायुयान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा यहां शोभित विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दुल्हैड़ा चुंगी पर तैयार मंच से मेरठ पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। मेरठ-रूड़की हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा हैं। उन पर पुष्प वर्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा दुल्हैड़ा चुंगी पर तैयार मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।
मंच से कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सांसद अरुण गोविल व राजकुमार सांगवान, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद व महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि मंच पर मौजूद रहे। इससे पूर्व उनका राजकीय विमान हिंडन एयरपोर्ट पर उतरा जहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर मुख्यमंत्री गाजियाबाद और बागपत क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करते हुए मेरठ पहुंचे।
Trending
- आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
- कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
- सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी
- दहेज मांगने वालों का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा, सादगीपूर्ण निकाह अपनाने की अपील
- बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहीं दो मुस्लिम महिलाएं
- मोदी व बादल की मुलाकात के बाद बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलें तेज
- कांवड़ियों पर बरसाएंगे सीएम योगी फूल, सीसीटीवी से होगी निगरानी

