मेरठ, 07 अगस्त (प्र)। जागृति विहार सेक्टर-7 निवासी इंजीनियर ने व्हाट्सएप स्टेटस पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। नरसिंह हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने मेडिकल थाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु को गिरफ्तार कर लिया। पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पिता आरएसएस से जुड़े हुए हैं।
नरसिंह वाहिनी के अध्यक्ष एल. ब्लॉक नवीन त्यागी, महासचिव रवि चौहान और कार्तिक गत दिवस कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे। रवि चौहान ने तहरीर देते हुए कहा कि व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसके स्क्रीन शॉट भी रवि चौहान ने मेडिकल पुलिस को दिखाए। नवीन त्यागी ने कहा कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह के स्टेटस लगा चुका है। आरोपी के पिता आरएसएस से जुड़े हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु ने अपने व्हाट्सएप से ऐसे स्टेटस लगाए हैं। वह कनाडा में इंजीनियर है। आजकल मेरठ आया हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending
- देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
- फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
- 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
- कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
- नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
- रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
- सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
- विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री

