Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
    • कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
    • सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
    • कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी
    • दहेज मांगने वालों का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा, सादगीपूर्ण निकाह अपनाने की अपील
    • बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहीं दो मुस्लिम महिलाएं
    • मोदी व बादल की मुलाकात के बाद बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलें तेज
    • कांवड़ियों पर बरसाएंगे सीएम योगी फूल, सीसीटीवी से होगी निगरानी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी
    न्यूज़

    कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी

    adminBy adminAugust 8, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उन्नाव, 08 जुलाई (ता)। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क गत दिवस और सात जगह बैठ गई। हालत है कि जहां पहले पैचवर्क कराया जा चुका है उसके पास ही नई जगह सड़क फट रही है। वहीं आजाद मार्ग से बनी टोल तक 28 और स्थानों पर जर्क हो गए हैं। गत दिवस एनएचएआई के नवागत पीडी नवरतन ने ग्रीन फील्ड क्षेत्र में 45 किलोमीटर का निरीक्षण किया। वह तीन घंटे तक एक्सप्रेसवे पर रहे। वहीं एनआईटी की टीम ने 18 अलग-अलग स्थानों से सड़क, मिट्टी और कंक्रीट के सैंपल लिए। बीते गत दिवस धंसी 200 मीटर सड़क की छठे दिन मरम्मत पूरी हो गई, हालांकि अभी इस पर यातायात शुरू नहीं किया गया और भारी वाहनों के आवागमन पर लगातार दूसरे दिन रोक रही। के निर्माण में हुई लापरवाही और जगह-जगह धंस रही सड़क, मुसाफिरों के लिए मुसीबत बनी है।
    लोकार्पण के 17वें दिन से ही दम तोड़ने लगी कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क बृहस्पतिवार तक 46 जगह धंस चुकी है। कानपुर से लखनऊ तक 63 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हर एक किलोमीटर सड़क बनाने पर 66 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कुल 4200 करोड़ रुपये से बना यह एक्सप्रेसवे लगातार धंसने से इन दिनों देश भर में सुर्खियों में है। एनएचएआई और पीएनसी के बिना ब्रेक, 120 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चलने के दावे भी सड़क की तरह खोखले साबित हो गए हैं।
    गत दिवस एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 64 बेहटा के पास धंसी 200 मीटर सड़क की मरम्मत पांच दिन बाद पूरी हो पाई। वहीं इसी जगह पर किलोमीटर संख्या 64.4 पर दस मीटर और 65,1 पर 15 मीटर सड़क धंस गई है। वहीं किलोमीटर संख्या 46.8 से 47 के बीच मंगतखेड़ा के पास 15 मीटर सड़क धंस गई। इसकी तीसरी बार मरम्मत कराई गई। कांथा गांव के पास किलोमीटर संख्या 39.7 पर पचास मीटर सड़क धंसी। किलोमीटर संख्या 30.7 बेगमखेड़ा के पास सोमवार को 10 मीटर सड़क धंस गई थी। किलोमीटर संख्या 68.8 करौंदी गांव के पास बीस मीटर पैचवर्क भी उखड़ गया। किमी संख्या 31 सहरावां के पास भी करीब आठ मीटर सड़क धंस गई। यहां खोदाई करके नए सिरे से मरम्मत कराई जा रही है।
    नवागत पीडी नवरतन कुमार सुबह दस बजे यहां पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जांच कर रही एनआईटी की टीम से भी बात की। प्रथम दृष्टया सड़क की ऊपरी परत चटकने और बारिश का पानी जाने की वजह सामने आने की बात कही। हालांकि पूरी सच्चाई जांच रिपोर्ट से ही सामने आने की बात कही।

    tazza khabar tazza khabar in hindi The Kanpur-Lucknow Expressway road has subsided at seven additional locations. unnao Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर

    August 8, 2026

    कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला

    August 8, 2026

    सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.