Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लोहियानगर में मिले असम और वेस्ट बंगाल के 200 परिवार, केवल 70 लोगों के पास आधार कार्ड
    देश

    लोहियानगर में मिले असम और वेस्ट बंगाल के 200 परिवार, केवल 70 लोगों के पास आधार कार्ड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 17, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 17 जून (प्र)। लोहियानगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ियां बनाकर रह रहे 200 संदिग्ध परिवारों की जांच पड़ताल की गई। इन परिवारों के 800 से अधिक लोगों में शुरुआती जांच के बाद केवल 70 लोगों के आधार कार्ड मिले हैं। इसके चलते पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग की टीम ने सोमवार देर रात और मंगलवार को इनकी गहनता से पड़ताल की। पूछताछ में इन परिवारों ने खुद को असम और वेस्ट बंगाल का निवासी बताया है। इसके चलते वहां की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

    जिले में एक के बाद एक, दो जनसेवा केंद्रों से फर्जी आधार कार्ड बनने और बड़े स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी के खुलासे के बाद संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल शुरू की गई है। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर, घोसीपुर, जमनानगर और जाहिदपुर में बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों की जांच की गई। सोमवार रात और मंगलवार को एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर, एडीएम सिटी बृजेश सिंह और खुफिया विभाग की टीम ने यहां रह रहे 800 से अधिक लोगों का सत्यापन किया। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

    अधिकतर लोगों ने खुद को असम के बारपेटा और कुछ ने वेस्ट बंगाल का निवासी बताया है। अधिकांश के पास उनके पास पुख्ता निवास प्रमाण पत्र नहीं मिले। इसके चलते पुलिस-प्रशासन, खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां गहनता से पड़ताल और सत्यापन कर रही हैं।
    बताया गया है कि चारों स्थानों पर अलग-अलग लोगों से किराये पर जमीन लेकर ये झुग्गी झोपड़ी बनाकर कच्ची कॉलोनियां बसाईं गईं हैं। असम और वेस्ट बंगाल के बताने वाले लोग कबाड़े का काम करने वाले ठेकेदार के माध्यम शहर में कूड़ा-कबाड़ी बीनते हैं। इनसे मिलने वाले रुपयों से गुजारा चलाते हैं।

    राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ साल में बांग्लादेशी, रोहिंग्या के खिलाफ सख्ती बढ़ी है। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान भी बड़ी संख्या में दिल्ली से इस तरह के लोग भाग गए थे। मेरठ में जहां टीमें जांच पड़ताल कर रही हैं। वहां पर पिछले कुछ साल में बाहरी लोगों की संख्या काफी बढ़ी है। ऐसे में इस आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि रोहिंग्या व बांग्लादेशियों ने दिल्ली छोड़कर मेरठ या आसपास के जिलों का रुख किया हो।

    टीमों की जांच पड़ताल में एक जगह मस्जिद और मदरसा भी मिला है। इसके लिए अभी किसी अनुमति की भी जानकारी टीमों को नहीं मिली है। इनकी भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सोमवार रात साढ़े सात बजे से साढ़े 11 बजे तक और मंगलवार सुबह आठ बजे से दस बजे तक चारों स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों के संबंध में प्रशासन की टीम की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध कार्य करने या अवैध गतिविधियों में लिप्त मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    डीएम डॉ. वीके सिंह के अनुसार लोहिया नगर के जवाहरनगर, घोसीपुर, जाहिदपुर में पुलिस-प्रशासन ने सत्यापन किया है। यहां कुछ बाहरी राज्यों के लोग रहते मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है।

    Investigation into 200 suspected families. meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.