Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ये आपराधिक कृत्य, तत्काल दर्ज हो रिपोर्ट : पूर्व डीजीपी
    • फोन पर बात करने के बाद फंदे से लटकी सूबेदार की पत्नी, पति ने ड्यूटी पर जहर खाया
    • राम मंदिर ट्रस्ट में होगी सीईओ की नियुक्ति
    • 60 अफसरों ने राज्यकर के अपर आयुक्त के खिलाफ खोला मोर्चा
    • आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपी गिरफ्तार
    • उद्धव की शिवसेना के नौ में से छह सांसद बागी
    • बैंक ऑफ इंडिया से ग्राहकों का 96 पैकेट सोना गायब, तत्कालीन मैनेजर समेत 3 पर प्राथमिकी
    • शैक्षणिक गतिविधियों में निष्क्रिय 465 विद्यालयों की मान्यता रद्द
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शैक्षणिक गतिविधियों में निष्क्रिय 465 विद्यालयों की मान्यता रद्द
    देश

    शैक्षणिक गतिविधियों में निष्क्रिय 465 विद्यालयों की मान्यता रद्द

    adminBy adminJune 18, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 18 जून। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 465 स्ववित्तपोषित स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। इनमें सर्वाधिक गाजीपुर 47 समेत प्रयागराज के 25, प्रतापगढ़ 10. कौशाम्बी के 11 विद्यालय और अन्य जिलों के विद्यालय शामिल हैं। परिषद ने यह निर्णय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2024- 2025 और 2025 2026 में छात्रों के परीक्षा में शामिल नहीं होने और कक्षाएं संचालित नहीं करने के कारण लिया है। परिषद के नियमानुसार लगातार दो वर्षों तक शैक्षणिक गतिविधि में निष्क्रिय रहने वाले विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त हो जाती है।

    परिषद के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि लगातार दो सत्रों से परीक्षा में कोई छात्र शामिल न होने और कक्षाएं संचालित न करने के कारण इन स्व वित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है। इस संबंध में विस्तृत विवरण प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को उपलब्ध करा दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा की गुणवत्ता और नियमित संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    मान्यता समाप्ति के नियम और प्रावधान
    इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत गठित परिषद विनियमों के अध्याय सात में संस्थाओं को मान्यता देने संबंधी प्रावधान हैं। इसी के विनियम 11 (ड) के अनुसार, यदि कोई हाईस्कूल या इंटरमीडिएट नवीन (वन टाइम) या इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त विद्यालय से लगातार दो शैक्षिक सत्रों तक कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होता है या कक्षाएं संचालित नहीं की जाती हैं, तो उस विद्यालय की प्रदत्त मान्यता स्वतः समाप्त समझी जाएगी।

    प्रभावित विद्यालयों की संख्या
    आगरा के 12, फिरोजाबाद के नौ, शिकोहाबाद का एक, मैनपुरी के 10, एटा के 18 मथुरा के 11, अलीगढ़ के 14, हाथरस के पांच, कासगंज के तीन, बुलंदशहर के चार, गाजियाबाद के छह गौतमबुद्धनगर के दो, मेरठ के पांच, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रामपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर जिले के एक एक स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद के नी, अमरोहा के छह, बिजनौर के तीन, संभल के पांच, बरेली के दो, बदायूँ के पांच, शाहजहांपुर के तीन, सीतापुर के दो, हरदोई के 14, लखनऊ के 15, उन्नाव के दो रायबरेली के पांच, कानपुर नगर के 19 फर्रुखाबाद के तीन, इटावा के पांच, कन्नौज के नौ, औरया के तीन, जालौन के तीन, चित्रकूट के दो, प्रतापगढ़ के 10, फतेहपुर के 13, कौशाम्बी के 11, सुल्तानपुर के आठ, अयोध्या के आठ, बाराबंकी के दो, अंबेडकरनगर के नौ अमेठी के दो, बहराइच, हमीरपुर श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली और भदोही जिले के एक एक स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा बस्ती के पांच, संतकबीर नगर के 12, गोरखपुर के आठ, देवरिया के पांच कुशीनगर के तीन, आजमगढ़ के 16, मऊ के 15. बलिया के 10 जौनपुर के 10, गाजीपुर के 47. वाराणसी के चार, मिर्जापुर के छह और सोनभद्र के तीन समेत कुल 265 विद्यालय शामिल हैं।

    prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi up-board uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ये आपराधिक कृत्य, तत्काल दर्ज हो रिपोर्ट : पूर्व डीजीपी

    June 18, 2026

    फोन पर बात करने के बाद फंदे से लटकी सूबेदार की पत्नी, पति ने ड्यूटी पर जहर खाया

    June 18, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट में होगी सीईओ की नियुक्ति

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.