Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अब टूरिस्ट बसें 60 दिन से ज्यादा दूसरे राज्य में रुकीं तो होगी कार्रवाई
    देश

    अब टूरिस्ट बसें 60 दिन से ज्यादा दूसरे राज्य में रुकीं तो होगी कार्रवाई

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 18, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 18 जून (प्र)। देशभर में चलने वाली टूरिस्ट बसों और पर्यटक वाहनों के संचालन पर अब पहले से ज्यादा निगरानी रहेगी। केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए साफ कर दिया है कि कोई भी टूरिस्ट वाहन अपने गृह राज्य से बाहर 60 दिन से अधिक नहीं रह सकेगा। इसके साथ ही बकाया टोल, लॉबित चालान और वाहन की लोकेशन पर भी नजर रखी जाएगी।

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नए नियम गत 1 अप्रैल से लागू हो चुके हैं। सरकार का उद्देश्य टूरिस्ट परमिट का दुरुपयोग रोकना और यात्री सुरक्षा को मजबूत बनाना है। नए नियमों के जरिए अब ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेने से पहले यह जांच होगी कि वाहन पर कोई टोल शुल्क बकाया तो नहीं है। साथ ही वाहन के सभी दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और टैक्स अपडेट होना जरूरी होगा। यदि 45 दिन से अधिक पुराने चालान लॉबित पाए गए तो परमिट पर भी असर पड़ सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि टूरिस्ट वाहन में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और इमरजेंसी बटन अनिवार्य रहेगा। ऑपरेटर को यात्रा शुरू होने से पहले वाहन का प्रस्तावित रूट, गंतव्य और जिन राज्यों से होकर वाहन गुजरेगा, उसकी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक या भौतिक रूप में साथ रखनी होगी।

    जवाबदेह होंगे टूरिस्ट वाहन संचालक
    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि टूरिस्ट वाहन स्टेज कैरिज यानी सामान्य सवारी वाहन की तरह संचालित नहीं किए जा सकेंगे और केवल पर्यटकों की सूची में शामिल यात्रियों को ही लें जा सकेंगे। परिवहन विभाग का मानना है कि नए नियमों से फर्जी संचालन पर रोक लगेगी, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और राज्यों के बीच चलने वाले टूरिस्ट वाहनों की जवाबदेही भी तय होगी। यह बदलाव पर्यटन उद्योग में पारदर्शिता और अनुशासन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    नियम तोड़े तो परमिट होगा रद्द: आरटीओ
    संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के नए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी वाहन पर टोल शुल्क बकाया पाया गया, चालान लंबित रहे, दस्तावेज अधूरे मिले या निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया गया तो परमिट संबंधी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट वाहनों की नियमित जांच की जाएगी और रूट, यात्री सूची और सुरक्षा उपकरणों की भी पड़ताल होगी। उन्होंने बताया कि नियमों के विपरीत संचालन करने वाले वाहनों पर जुर्माना, परमिट निलंबन या अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने संचालकों से सभी दस्तावेज अपडेट रखने और नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

    meerut news meerut report tazza khabar tourist buses uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.