नई दिल्ली, 18 जून (ता)। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) में टूट पक्की हो गई है। पार्टी के नौ में से छह सांसदों ने बगावत करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग समूह के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है। दिल्ली में जमे बागी सांसदों की आज बृहस्पतिवार को स्पीकर से होने वाली संभावित मुलाकात के बाद शिवसेना यूवीटी में बीते चार साल में दूसरी बार टूट पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी। बागी सांसदों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना नेता मान लिया है।
स्पीकर को पत्र लिखने वाले शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों में संजय जाधव, संजय देशमुख, संजय दीना पाटिल, भाऊसाहेब वाकचौरे, ओमप्रकाश राजे निंबालकर और नागेश पाटिल शामिल हैं। दिल्ली में बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस से इन सभी छह सांसदों ने दूरी बना ली। राउत के साथ केवल तीन सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे ही मौजूद थे। बाद में राउत और उनके साथ दोनों सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर बागी सांसदों को अलग समूह के रूप में मान्यता नहीं देने की अपील की, पर लोकसभा सचिवालय ने बताया कि स्पीकर नियमानुसार बागी सांसदों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें अलग गुट के रूप में मान्यता देने पर फैसला लेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

