उन्नाव, 19 जून (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा में 570 करोड़ रुपये की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने इन दलों के शासनकाल की तुलना रावणराज से की। कहा कि सत्तापोषित माफिया के कारनामे देखकर रामायणकाल याद आता है।
उन्होंने कि रावणराज में खर-दूषण, मारीच व सुबाहू जैसे राक्षस सत्तापोषित थे। रावण का वरदहस्त उन पर रहता था। ऋृषि, मुनि, संतों और आम जनता पर अत्याचार करते थे। उनकी आवाज को दबा देते थे। इसी प्रकार सपा और कांग्रेस के कार्यकाल में माफिया का राज था। गरीब की आवाज दबा दी जाती थी। व्यापारियों का अपहरण हो जाता था। कहा कि इन दलों के नेताओं को कभी गरीब के लिए आंसू बहाते नहीं देखा गया। उनके आंसू माफिया के लिए बहते हैं।
यह भी कहा कि इन दलों को काम करने से किसी ने नहीं रोका था लेकिन दोनों दल भ्रष्ट थे। वे केवल अपने परिवार के बारे में सोचते थे। एक को गांधी-नेहरू और दूसरे को सैफई ही परिवार नजर आता था। दोनों दलों ने आजादी के बाद सबसे अधिक शासन कर देश और प्रदेश को गर्त में डुबो दिया। उनके शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। प्रदेश में कर्फ्यू और दंगाराज कायम रहता था। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने पुराने नारे ‘देख सपाई-बिटिया घबराई’ का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को परिवार मानते हैं। हमारी सरकार प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर काम कर रही है। उन्होंने यूपी की नारी शक्ति को जगत जननी का रूप बताया, जो खर-दूषण व चंडमुंड से निपटना जानती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव का विकास प्राथमिकता है। कानपुर और लखनऊ के बीच बसे उन्नाव को विकसित करने के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। लखनऊ का विकास अब हजरतगंज से उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेगा। लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली रैपिड रेल भी उन्नाव से होकर जाएगी। जनपद को स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) का भी हिस्सा बनाया है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 24 लाभार्थियों को डमी चेक, चाबी और प्रमाणपत्र वितरित किए।
Trending
- अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
- प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
- शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
- भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
- बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
- कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
- कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

