Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»3 दिन से लापता किशोर की हत्या कर बोरे में शव नाले में फेंका
    देश

    3 दिन से लापता किशोर की हत्या कर बोरे में शव नाले में फेंका

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 19, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 19 जून (प्र)। लोहिया नगर में 16 वर्षीय किशोर अब्दुल समद की हत्या कर दी गई। तीन दिन से लापता किशोर का शव गुरुवार दोपहर बिजली बंबा बाईपास स्थित नाले में बोरे में बंद मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में होटल संचालक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जाकिर कॉलोनी गली नंबर-24 निवासी अबरार का बेटा अब्दुल समद हापुड़ रोड स्थित एक कबाब होटल में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन इसी बीच गुरुवार को एक नाले से शव मिलने की सूचना मिली।

    बिजली बंबा बाईपास स्थित नाले में लोगों ने एक संदिग्ध बोरा पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो अंदर एक किशोर का शव मिला। पुलिस ने गुमशुदा किशोरों के रिकॉर्ड खंगाले और पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। मौके पर पहुंचे पिता अबरार ने शव की पहचान अपने बेटे अब्दुल समद के रूप में की।

    बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अब्दुल किसी से दुश्मनी नहीं रखता था। ऐसे में उसकी हत्या क्यों और किसने की, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
    पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन नहीं मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए मोबाइल भी गायब कर दिया गया। पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर भी जांच कर रही है।

    परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उस कबाब होटल के संचालक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जहां अब्दुल काम करता था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लापता होने से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था।

    लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों और हत्या के तरीके का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

    meerut news meerut report tazza khabar Teenager murdered uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.