Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
    टेक्नोलॉजी

    WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 18, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर एक के बाद एक नए फीचर्स आते रहते हैं. इसी कड़ी में अब एक नया फीचर आ रहा है, जो प्राइवेसी को लेकर यूजर को चिंता दूर कर देगा. इस फीचर के आने के बाद देखने के तुरंत बाद मैसेज गायब हो जाएगा. इसके जरिए व्हाट्सऐप मैसेज पर यूजर को और ज्यादा कंट्रोल देना चाहती है. फिलहाल इस फीचर पर काम चल रहा है और ऐसे कयास हैं कि अगले 1-2 महीनों में इसे रोल आउट कर दिया जाएगा. आइए इस फीचर से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं.
    अभी तक व्हाट्सऐप पर मीडिया को व्यू वन्स फॉर्मेट में भेजने की सुविधा मिल रही है. यूजर किसी भी फोटो-वीडियो को भेजने से पहले मैसेज बॉक्स में दिख रहे व्यू वन्स आइकन पर क्लिक कर इस फॉर्मेट में बदल सकते हैं. रिसीवर के एक बार देखते ही यह मैसेज गायब हो जाता है और इसे दोबारा एक्सेस नहीं किया जा सकता. अब टेक्स्ट मैसेजे के लिए इस फीचर को लाने की तैयारी है. इसके बाद मीडिया और टेक्स्ट मैसेज दोनों को ही एक बार देखने के लिए सेट किया जा सकेगा.

    कैसे काम करेगा नया फीचर?
    रिपोर्ट्स के अनुसार, टेक्स्ट मैसेज को व्यू वन्स फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए यूजर को सेंड बटन को लॉन्ग प्रेस करना पडे़गा. जब यह मैसेज रिसीवर के पास पहुंचेगा तो वह इसे केवल एक बार ही देख पाएगा. एक बार देखने के बाद मैसेज परमानेंटली गायब हो जाएगा. इस मैसेज को कॉपी, शेयर और फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा. इंडिविजुअल चैट के साथ यह फीचर ग्रुप चैट्स में भी काम करेगा, लेकिन व्हाट्सऐप चैनल में इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा.

    कब तक होगा रोल आउट?
    अभी इस फीचर पर काम चल रहा है और इसे टेस्टिंग के लिए बीटा वर्जन में भी नहीं लाया गया है. पहले इसे बीटा वर्जन के लिए रोल आउट किया जाएगा और फिर फीडबैक के आधार पर इसमें जरूरी बदलाव कर इसे बाकी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. ऐसे में फीचर रोल आउट होने में कुछ महीनों का समय लग सकता है.

    स्कैम से अलर्ट करने वाला फीचर भी लाएगी व्हाट्सऐप
    टेक्स्ट के लिए व्यू वन्स फॉर्मेट के साथ-साथ कंपनी स्कैम अलर्ट फीचर पर भी काम कर रही है. यह फीचर अनजान कॉन्टैक्ट से आने वाले फ्रॉड मैसेज को डिटेक्ट कर यूजर को वॉर्निंग अलर्ट दिखाएगा. अगर यूजर को लगता है कि यह मैसेज सेफ है तो वह बिना कुछ किए चैट कंटिन्यू कर सकता है. अगर उसे इसमें कुछ भी संदिग्ध लगता है तो वहीं पर उसे मैसेज भेजने वाले को ब्लॉक और रिपोर्ट करने का भी ऑप्शन मिल जाएगा.

    new-feature tazza khabar tazza khabar in hindi technology whatsapp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.