बिजनौर, 20 जून (ता)। बिजनौर में पीलीडैम वन चौकी के पास प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। यह घटना गुलदार के शव को जलाने की आड़ में हुई, जिससे वन विभाग और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गाँव उधोवाला के पास एक गन्ने के खेत से एक घायल गुलदार को रेस्क्यू किया गया था। उसे नगीना रेंज की पीलीडैम वन चौकी ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान गुलदार की मौत हो गई।
गत दिवस एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) के दिशानिर्देशों और प्रक्रिया के तहत पशु चिकित्सकों द्वारा गुलदार का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को जलाकर नष्ट किया गया। गुलदार के शव को जलाने के लिए पीलीडैम एस्केप के तटबंध पर खड़े पुराने सूखे शीशम और नीम के पेड़ों की शाखाएं काटी गई थीं। इसी दौरान लकड़ी माफियाओं ने मौके का फायदा उठाते हुए बेशकीमती पेड़ों को जड़ से काट डाला। वे लकड़ियों को वाहन में भरकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। तभी किसी ने प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान की सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी।
मामला अधिकारियों के संज्ञान में आते ही रेंज स्टाफ में हड़कंप मच गया और लकड़ी माफिया मौके पर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। सेक्शन इंचार्ज सुनील राजौरा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुँची और काटी गई लकड़ियों को कब्जे में लेकर पीलीडैम वन चौकी पहुंचाया गया। इन लकड़ियों को बाद में नगीना रेंज की पौधशाला में भेजा जाएगा। नगीना वन रेंज अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इसी दौरान लकड़ी माफियाओं ने मौके का फायदा उठाते हुए बेशकीमती पेड़ों को जड़ से काट डाला। वे लकड़ियों को वाहन में भरकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। तभी किसी ने प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान की सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आते ही रेंज स्टाफ में हड़कंप मच गया और लकड़ी माफिया मौके पर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। सेक्शन इंचार्ज सुनील राजौरा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुँची और काटी गई लकड़ियों को कब्जे में लेकर पीलीडैम वन चौकी पहुंचाया गया। इन लकड़ियों को बाद में नगीना रेंज की पौधशाला में भेजा जाएगा। नगीना वन रेंज अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

