Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी
    • उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट
    • कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है
    • एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
    • जिलाधिकारी जी निकालें बूढ़ा बाबू मेला का हल
    • सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करें, हर व्यक्ति यही कह रहा है, मुददे उठाने के लिए पूरा भविष्य पड़ा है, आप स्वस्थ होंगे तो
    • कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
    • सरकारी कर्मियों की पहचान निजी नहीं : आयोग
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मवाना रोड पर शुरू हुआ चौड़ीकरण, डाउनटाउन माल पर बनेगा गोल चक्कर
    देश

    मवाना रोड पर शुरू हुआ चौड़ीकरण, डाउनटाउन माल पर बनेगा गोल चक्कर

    adminBy adminJune 23, 2026No Comments30 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 23 जून (प्र)। लोक निर्माण विभाग ने जीरोमाइल से यशोदा कुंज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया है। इसे दो हिस्सों में बांटा है। पहला हिस्सा बेगमपुल जीरोमाइल चौराहा से कमिश्नर आवास चौराहे तक और दूसरा हिस्सा कमिश्नर आवास चौराहे से यशोदा कुंज कालोनी तक है। बेगमपुल से कमिश्नर आवास चौराहे के बीच बाउंड्री रोड़ पर सड़क चौड़ीकरण काम शुरू हो गया है। वहीं, मवाना रोड पर डिफेंस कालोनी से रक्षापुरम तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है।

    गंगानगर टी-प्वाइंट मैन डिवाइडर रोड डाउनटाउन माल के सामने गोल चक्कर बनाने का काम शुरू हो गया है। इससे पहले सड़क के दोनों और सभी होर्डिंग, यूनिपोल हटा दिए गए हैं। बिजली के खंभे व बड़े पेड़ हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। डाउनटाउन से आगे कसेरू बक्सर तक डिवाइडर निर्माण कार्य चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि डाउनटाउन माल के सामने गौल चक्कर बनने से डिफैंस कालोनी, राजेंद्रपुरम मार्केट, कोजी कालोनी, राधा गार्डन, नेहरू नगर, तिरुपति गार्डन समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और शहर की ओर मुड़ना आसान हो जाएगा। कई दिनों से राजेंद्रपुरम के व्यापारी कट बंद करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
    गोल चक्कर बनाने के लिए सड़क की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। डिवाइडर के सामने टी-प्वाइंट टक्कर पर लगे होर्डिंग व विज्ञापन बोर्ड हटाने के साथ डिफैंस कालोनी से रक्षापुरम तक सड़क किनारे अस्थाई दुकानें बनाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटा दिया है। अब यहां नाले के साथ-साथ जीएसबी ग्रैन्यूलर सब बेस तकनीक से सड़क की नींव तैयार की जा रही है। इसमें सड़क की मजबूती के लिए लगभग छह फीट गहरा बेस बनाया जाएगा।

    भूमिगत की जाएगी बिजली लाइन, होगा सुंदरीकरण
    लोक निर्माण विभाग द्वारा 39.21 करोड़ रुपये की लागत से जीरोमाइल चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहा होते हुए यशोदा कुंज तक मवाना रोड का चौड़ीकरण, सुदृढीकरण व सुंदरीकरण किया जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ बिजली के खंभे हटाने के लिए ऊर्जा निगम को पत्र लिखा है। पेड़ हटाने के लिए वन विभाग के स्तर से कार्रवाई जारी है। बिजली की लाइनें भूमिगत की जाएंगी। सड़क पर गोल चक्कर बनाकर सुंदरीकरण किया जाएगा।

    लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता संजय सिंह का कहना है कि मवाना रोड पर चौड़ीकरण, सुदृढीकरण व सुंदरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। कट बंद करने के बाद लोगों को हो रही परेशानी का निस्तारण करते हुए डाउनटाउन के सामने गोल चक्कर बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। एक सप्ताह में गोल चक्कर बन जाएगा।

    Mawana Road widening meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी

    July 16, 2026

    उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट

    July 16, 2026

    कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.