लखनऊ, 27 जून (ता)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में बड़ा कमाल करने के प्रयास में लगी कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तीन राज्यों के प्रभारी को बदला है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश में दलित वोट को सहेजने के प्रयास में लगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव के काफी पहले ही पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है। पार्टी ने ब्राह्मण के स्थान पर अब दलित को पार्टी का प्रदेश प्रभारी बनाया है। अब अविनाश पाण्डेय के स्थान पर राजेन्द्र पाल गौतम को पार्टी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। गौतम ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नेता अजय कुमार लल्लू को उड़ीसा के प्रभारी के पद से हटा दिया है।
राजेन्द्र पाल गौतम बीते दिनों काफी चर्चा में थे। कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और बाराबंकी से कांग्रेस के सांसद तनुज पुनिया को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने घर से बैरंग लौटा दिया। माना गया था कि दोनों नेता कांग्रेस के दिग्गज राहुल गांधी का संदेश लेकर मायावती के घर गए थे, हालांकि सांसद और गौतम इस शिष्टाचार भेंट का प्रयास कहा।
कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता मायावती के दरवाजे पर पर पहुंचे और इनके बीच मुलाकात भी नहीं हुई, लेकिन उत्तर प्रदेश में हलचल मची है। गौतम ने बसपा के बाद आम आदमी पार्टी का दामन थामा और बीते वर्ष ही कांग्रेस ने अनुसूचित जाति विभाग का नया चेयरमैन नियुक्त किया था।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

