Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»कायाकल्प होगा पांच प्रमुख चौराहों का
    न्यूज़

    कायाकल्प होगा पांच प्रमुख चौराहों का

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 27, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 27 जून (प्र)। निगम द्वारा 11 करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। निर्माण विभाग ने लेआउट जारी कर दिया और टेंडर की प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य कराने की बात कही। बताया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन यूनिट ने भी शहर में कई जगहों पर सुंदरीकरण का कार्य कराया है। शहर की सूरत बदलने के लिए नगर निगम की यह पहल शुरू की है।
    शहर के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहा, माधव चौक, इमली चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा व जेल चुंगी चौराहे का सौंदर्यकरण करना है। इन चौराहे को न केवल आकर्षक बनाया जाएगा, बल्कि इनके आसपास के क्षेत्र को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत चौराहों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी। फुटपाथों का नवीनीकरण किया जाना है और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधे रोपे जाएंगे। इसके अतिरिक्त चौराहों पर बैठने की व्यवस्था, कलाकृतियां और सूचना पट्ट शामिल किया है, जोकि शहर की पहचान को और मजबूत करेंगे। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि शहर के सौंदर्यकरण पर निगम ने योजना बनाई है। पांच चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन यूनिट द्वारा वार्ड 50 प्रभातनगर में एक गली को सजाया गया। इसके अलावा शास्त्रीनगर में कई दीवारों पर सजावट की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने कहा कि स्वच्छता और सौंदर्य पर जोर दिया जा रहा हैं। चौराहों के सुंदरीकरण से नहीं केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह नागरिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा। नगर निगम का यह प्रयास शहरवासियों के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएगा और मेरठ को एक अधिक रहने योग्य शहर बनाने में मदद करेगा।

    Beautification Five major intersections will undergo a transformation. Meerut Plan tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026

    राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.