नई दिल्ली, 29 जून (ता)। निजी टूर ऑपरेटर कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर लोगों को झांसा दे रहे हैं। कई लोग इनके चंगुल में फंस गए और विशेष पैकेज पर यात्रा के लिए निकल गए। लेकिन चीन से परमिट और वीजा न मिलने के कारण वे सभी नेपाल में अटक गए हैं। इसे देखते हुए विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विदेश मंत्रालय ने गत दिवस एक बयान जारी कर कहा कि उसे भारतीय नागरिकों से मदद के अनुरोध मिले हैं। मंत्रालय ने कहा कि वे लोग निजी टूर ऑपरेटरों के पैकेज पर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले थे, लेकिन उनके पास इस यात्रा के लिए चीन का परिमट और एंट्री वीजा नहीं था। टूर ऑपरेटरों ने उन्हें नेपाल ले जाकर मंझधार में छोड़ दिया। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि वे सभी जरूरी यात्रा दस्तावेज मिलने के बाद ही मानसरोवर की यात्रा शुरू करें। इन दस्तावेज में यात्रा का परमिट और चीन का वीजा शामिल है। यदि कोई ऐसा नहीं करता है तो बीच में फंसने का खतरा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि तीर्थ यात्री निजी ऑपरेटर से यात्रा पैकेज लेने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि वह पंजीकृत है या नहीं। मानसरोवर यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इसके लिए ड्रा के जरिये एक हजार यात्रियों का चयन होता है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

