Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केडीएफ के सभी 51 नये पदाधिकारियों का स्वागत, विधायक अमित अग्रवाल बने मुख्य संरक्षक
    • मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार, पीएम साहब ऐसे सांसद को स्थान मिले जो जनता के करीब और काम करने वाला हो
    • माननीय मुख्यमंत्री जी काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में पारदर्शी वातावरण के लिए आये चंदे और दान की हो गहन जांच
    • अखिलेश व डिम्पल यादव के पुत्र अर्जुन और पुत्री टीना यादव का वाराणसी दौरा क्या 2027 के लिए राजनीति में प्रवेश की पहल है
    • गड़बड़ी साबित हुई तो मिलेगी सख्त सजा दोषियों को
    • Instagram में जल्द आने वाला है ये नया फीचर, अब आप तय करेंगे आपकी Feed में क्या दिखेगा!
    • यूपी में हमें बराबर का सम्मान और हिस्सेदारी चाहिए : गौतम
    • दवा घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»Instagram में जल्द आने वाला है ये नया फीचर, अब आप तय करेंगे आपकी Feed में क्या दिखेगा!
    टेक्नोलॉजी

    Instagram में जल्द आने वाला है ये नया फीचर, अब आप तय करेंगे आपकी Feed में क्या दिखेगा!

    adminBy adminJune 29, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंस्टाग्राम युवाओं के बीच एक सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. यहां पर लोग रील बनाने से लेकर दोस्तों से बातें करने तक, कई सारे फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर देखा गया है कि लोग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को खोलते हैं तो उनके फीड में अलग-अलग पोस्ट दिखते हैं. लेकिन कंपनी अब एक नया फीचर पेश करने वाली है जिसकी मदद से अब आप खुद तय करेंगे कि आपकी फीड में क्या-क्या दिखेगा.

    क्या है ये नया फीचर
    Instagram के हेड एडम मोसेरी के अनुसार, कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है जिसका नाम Your Algorithm है. इस फीचर का मकसद है कि अब यूजर खुद बताएं कि उन्हें अपनी फीड में क्या देखना है और क्या नहीं देखना है. बता दें कि इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर अपनी पसंद के टॉपिक्स को आसानी से अपनी फीड के लिए चुन सकेंगे.

    बता दें कि इस नए फीचर के आने के बाद माना जा रहा है कि इंस्टाग्राम का इंटरफेस भी बदल सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फीचर को लेकर फिलहाल कई सारे डिजाइन पर काम कर रही है.

    इसके अलावा बता दें कि इस नए फीचर के आने के बाद यूजर को बार-बार सेटिंग में जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी. इसकी मदद से यूजर कंटेंट देखते हुए ही Algorithm को अपनी पसंद बता सकेंगे जिससे Feed पहले से ज्यादा बढ़िया हो सकेगी.

    कैसे काम करेगा फीचर
    मोसेरी के मुताबिक, Meta इस बार ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है जिसकी मदद से यूजर को बिना समय गंवाए ही अपनी फीड को बदलने का मौका मिलेगा. जी हां, कंपनी के अनुसार, इस फीचर में यूजर को कोई भी कंटेंट देखते हुए ही अपनी फीड बदलने का मौका मिलेगा.

    उदाहरण के लिए बता दें कि मान लिजिए कोई यूजर कोई रील देख रहा है या फिर कोई पोस्ट पढ़ रहा है तो उसी समय उसे अपनी पसंद के टॉपिक्स के बारे में बताने का मौका मिलेगा जिसकी बाद उसकी फीड तुरंत बदल दी जाएगी. इससे यूजर्स को रियल टाइम में इस फीचर का फायदा मिलेगा.

    कब तक होगा रोलआउट
    जानकारी के अनुसार, फिलहाल Meta इन फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है. कंपनी का कहना है कि कुछ बदलाव सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. इसके अलावा कुछ फीचर्स को जल्द ही टेस्ट किए जाएंगे. अब अगर ये सभी टेस्ट सफल होते हैं तो आगे आने वाले कुछ महीनों में ये नया फीचर यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.

    instagram new-feature tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    केडीएफ के सभी 51 नये पदाधिकारियों का स्वागत, विधायक अमित अग्रवाल बने मुख्य संरक्षक

    June 29, 2026

    मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार, पीएम साहब ऐसे सांसद को स्थान मिले जो जनता के करीब और काम करने वाला हो

    June 29, 2026

    माननीय मुख्यमंत्री जी काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में पारदर्शी वातावरण के लिए आये चंदे और दान की हो गहन जांच

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.