नई दिल्ली/सेशेल्स, 29 जून (ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गत दिवस सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने और सतत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस सम्मान के साथ, पीएम मोदी को अब तक विश्व के 34 देशों द्वारा उनके सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जा चुका है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार व्यक्त किया। विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में राष्ट्रपति हर्मिनी ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक संबंधों, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आपसी सहयोग के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हिंद महासागर को श्अवसरों का महासागरश् बनाने की दिशा में सेशेल्स के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम मोदी का यह तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़ती सक्रियता और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। भारत इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपने सफल अनुभवों को सेशेल्स के साथ साझा करेगा, ताकि दोनों देशों के उद्योगों के लिए विकास के नए मार्ग प्रशस्त हो सकें।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

