Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार, पीएम साहब ऐसे सांसद को स्थान मिले जो जनता के करीब और काम करने वाला हो
    • माननीय मुख्यमंत्री जी काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में पारदर्शी वातावरण के लिए आये चंदे और दान की हो गहन जांच
    • अखिलेश व डिम्पल यादव के पुत्र अर्जुन और पुत्री टीना यादव का वाराणसी दौरा क्या 2027 के लिए राजनीति में प्रवेश की पहल है
    • गड़बड़ी साबित हुई तो मिलेगी सख्त सजा दोषियों को
    • Instagram में जल्द आने वाला है ये नया फीचर, अब आप तय करेंगे आपकी Feed में क्या दिखेगा!
    • यूपी में हमें बराबर का सम्मान और हिस्सेदारी चाहिए : गौतम
    • दवा घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक गिरफ्तार
    • आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे हैं बदलाव
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दवा घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक गिरफ्तार
    देश

    दवा घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक गिरफ्तार

    adminBy adminJune 29, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 29 जून। दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के कथित स्वास्थ्य उपकरण खरीद घोटाले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. वत्सला अग्रवाल को शनिवार को गिरफ्तार किया। वह फिलहाल निलंबित चल रही थीं।

    एसीबी ने 650 करोड़ के इस घोटाले के मामले में डिप्टी कंट्रोलर (अकाउंट्स) नीरज चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला दवाइयों, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच एजेंसी के मुताबिक, तफ्तीश में सामने आया कि डीजीएचएस के अंतर्गत काम करने वाली सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी के जरिए की गई खरीद में गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी की गई। डॉ. वत्सला पूर्व डीजीएचएच के रूप में इन खरीद प्रक्रियाओं से जुड़ी रही हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि वत्सला और चोपड़ा की भूमिका कथित अनियमितताओं में महत्वपूर्ण हो सकती है।

    इससे पहले इस मामले में केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के पूर्व प्रमुख एवं हेड ऑफ ऑफिस डॉ. विनोद कुमार रंगा को 19 जून को गिरफ्तार किया जा चुका है।
    इन गिरफ्तारुयों के बाद जांच अब खरीद प्रक्रिया के प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी पहलुओं पर एक साथ केंद्रित हो गई है और 100 से अधिक डॉक्टर और अधिकारियों को इसके दायरे में ले लिया गया है। विभागीय कार्रवाई में पांच फार्मासिस्ट और दो अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं।
    दोनों अधिकारियों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। जांच एजेंसियां टेंडर मंजूरी, वित्तीय अनुमोदन, भुगतान प्रक्रिया और खरीद संबंधी निर्णयों की परत-दर-परत जांच कर रही हैं। मामले में कई अन्य अधिकारियों को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे जाने की संभावना है। जांच का दायरा अब केंद्रीय खरीद एजेंसी तक सीमित नहीं रह गया है।

    इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी एसीबी की एफआईआर के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू कर दी है। ईडी का फोकस मनी ट्रेल पर है और यह पता लगाया जा रहा है कि सरकारी भुगतान किन कंपनियों, खातों और अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचा।

    delhi Medicine scam tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार, पीएम साहब ऐसे सांसद को स्थान मिले जो जनता के करीब और काम करने वाला हो

    June 29, 2026

    माननीय मुख्यमंत्री जी काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में पारदर्शी वातावरण के लिए आये चंदे और दान की हो गहन जांच

    June 29, 2026

    अखिलेश व डिम्पल यादव के पुत्र अर्जुन और पुत्री टीना यादव का वाराणसी दौरा क्या 2027 के लिए राजनीति में प्रवेश की पहल है

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.