Author: admin

बिजनौर 09 अप्रैल। जिले के महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। करीब डेढ़ माह पूर्व हुई घटना को कॉलेज प्रशासन ने करीब डेढ़ माह तक दबाए रखा और आंतरिक मामला मानकर सुलझाने का प्रयास करता रहा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन तक मामला पहुँचने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच कराई और कड़ी कार्रवाई करते हुए एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 11 छात्रों को दोषी पाया और उन्हें निलंबन व जुर्माने की कड़ी सजा सुनाई है। रैगिंग के आरोप में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष…

Read More

प्रयागराज, 09 अप्रैल (हि)। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित प्रदेशभर के प्राथमिक विद्यालयों में पिछले सालों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति की जांच होगी। शासन के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने निजी प्रबंधतंत्र की ओर से संचालित एवं विभाग से अनुदानित विद्यालयों में 2000 से 11 मई 2022 तक नियुक्त अध्यापकों की जांच के लिए निदेशक समाज कल्याण को दो अप्रैल को निर्देशित किया है।अपर मुख्यसचिव ने पत्र में लिखा है कि 31 मार्च 1992, 31 मार्च 1994 और 27 जुलाई 2010 के शासनादेश में निजी प्रबंध तंत्र की ओर से संचालित विद्यालयों में अध्यापकों केपदसृजितकरते…

Read More

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि)। भारतीय रेल की प्रशासिनक अक्षमता और स्टाफ की कमी के चलते अत्याधुनिक भारी भरकम मशीनें रेल पटरी की सेहत जांचने के बजाय डिपो की शोभा बढ़ा रही हैं। पटरियों का एक्स-रे करने वाली यह मशीनें वर्षों तक तक बेकार खड़ी रहीं।सरकार ने रेल पटरियों की समयबद्ध जांच के लिए अत्याधुनिक ट्रैक रिकॉर्डिंग कार (टीआरसी) की खरीद की। इनकी विशेषता यह है कि मशीनें चलते हुए पटरियों की ज्यामितीय और संरचनात्मक स्थिति का पता लगा लेती है। रेलवे के पास ऐसी 1,100 से अधिक मशीनें हैं। लेकिन इनको चलाने वाले कर्मचारियों की भारी कमी है। इस…

Read More

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) 09 अप्रैल। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार आधी रात एक महिला सड़क पर आकर लेट गई। जिसको रात भर वाहन रौंदते रहे, शव क्षतविक्षत हो गया और खून से सने टायरों के निशान दूर तक बन गए। मौके के दृश्य बयां कर रहे थे, कि किस प्रकार रात भर मानवता को रौंदा गया है। बुधवार सुबह पुलिस ने शव के अवशेष को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पेट्रोलिंग करने वाली यूपीडा टीम बेखबर रही। यह दर्दनाक घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लोनीकटरा में नरेंद्रपुर मदरहा के पास स्थित कान्हींपुर अंडर पास के मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। घटना…

Read More

नई दिल्ली/थाईलैंड, 09 अप्रैल (हि)। भारतीय युवा महिला फुटबॉल टीम ने 22 साल बाद एएफसी अंडर-20 महिला टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत ने गत दिवस अपने अंतिम मुकाबले में चीनी ताइपे को 3-1 से हरा दिया इस जीत से भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। पर इसके लिए उसे यह दुआ भी करनी होगी कि उज्बेकिस्तान और जॉर्डन के बीच होने वाला मुकाबला ड्रॉ पर छूटे।भारत की इस जीत में सिबान देवी ने दो गोल कर अहम भूमिका निभाई। भूमिका देवी ने 26वें मिनट में भारत का खाता खोला। फिर सिबानी ने…

Read More

नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (दिप्रिं) राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने पान मसाला ब्रांड से जुड़े कथित भ्रामक विज्ञापन से संबंधित मामले में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जारी जमानती वारंट के निष्पादन पर रोक लगा दी है। आयोग ने इसके साथ ही निर्देश दिया है कि कार्यवाही के मूल रिकॉर्ड उसके समक्ष पेश किए जाएं।एनसीडीआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.पी. साही और सदस्य भरत कुमार पांडे की पीठ ने राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को जयपुर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से संपूर्ण रिकॉर्ड मंगवाने और उन्हें राष्ट्रीय आयोग के रजिस्ट्रार को भेजने का आदेश दिया। पीठ ने अपने…

Read More

सहारनपुर, 09 अप्रैल (हि)। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कोल्की रांघड़ में युवक द्वारा युवती को बहला-फुसला कर ले जाने को लेकर हुई पंचायत में शर्मनाक मामला सामने आया है। पंचायत में युवती पक्ष ने आरोपी के पिता और भाइयों के सिर मुंडवा दिए। साथ ही मारपीट भी की।इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले गांव का एक युवक युवती को बहला कर ले गया था। युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लड़की को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बावजूद, गांव में दोनों पक्षों के…

Read More

मधेपुरा 08 अप्रैल। सरकारी रसूख और आईएएस अधिकारी का झूठा रौब दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का मधेपुरा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस हाई-प्रोफाइल ठगी कांड में पुलिस ने पतिपत्नी को पटना से गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि इन्होंने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक ठेकेदार से ₹34.74 लाख की ठगी कर ली. इस मामले में मधेपुरा वार्ड 9 निवासी पीड़ित नारायण यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के सत्संग के दौरान उनकी मुलाकात एक लग्जरी गाड़ी में सवार दंपति से हुई. गाड़ी पर बिहार…

Read More

समस्तीपुर 08 अप्रैल। समस्तीपुर में तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत के बाद हड़कंप मचा है. बीते मंगलवार (07 अप्रैल, 2026) को एक साथ तीनों की चिता जली. मामला शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज गांव का है. सोमवार (06 अप्रैल, 2026) को यह घटना हुई थी. पिता के सामने ही करेह नदी के बरियाही घाट पर स्नान के दौरान ये तीनों सगे भाई डूब गए थे. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों मासूम का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया. एक साथ तीन तीन बेटों के जाने से परिवार टूट गया. बताया…

Read More

देश में बढ़ते भ्रष्टाचार से कोई भी अनभिज्ञ नहीं है लेकिन हमेशा यह देखा गया कि अफसर के सेवानिवृत होने के बाद ज्यादातर मामलों में कार्रवाई नहीं हो पाती। इसलिए कई विभागों के अफसर खुलकर खेलते हैं और जब फंसने की बारी आती है तो वीआरएस ले लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस बारे में शुरु कराए गए अभियान और भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रयासरत सीएम योगी के कड़े रुख का परिणाम कह सकते हैँ कि एक पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की करीब ढाई करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। एक खबर के अनुसार लखनऊ कमिश्नरेट व शाहजहांपुर…

Read More