Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    टेक्नोलॉजी

    Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 23, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने नए स्मार्ट चश्मे पेश कर दिए हैं. इन चश्मों को ग्लोबल आईवियर ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिलकर डेवलप किया गया है. हाथ के इशारों से चलने वाले इस चश्मों को डेली रूटीन, काम और ट्रैवल के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इन चश्मों को गूगल के Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इनमें जेमिनी एआई को इंटीग्रेट किया गया है, जो वॉइस, जेस्चर और विजुअल इनपुट के जरिए आसपास के माहौल को समझकर असिस्टेंस देगी.

    सैमसंग के इंटेलीजेंट आईवियर में आपको कन्वेंशनल डिजाइन के साथ एआई कैपेबिलिटीज मिलेंगी. इनमें बिल्ट-इन कैमरा लगा हुआ है, जिसके जरिए जेमिनी एआई यह समझ पाएगा कि यूजर क्या देख रहा है. इसे आधार पर एआई असिस्टेंट उसे रियल टाइम इंफोर्मेशन दे पाएगा. इसमें क्वालकॉम का Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर लगा है, जिसे खासतौर पर AR डिवाइसेस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद इनकी बैटरी 9 घंटे तक चलेगी और इसका चार्जिंग केस भी 7 घंटे चलने लायक पावर दे सकता है.

    इशारों से चलेंगे स्मार्ट चश्मे
    इन चश्मों को ऑपरेट करने के लिए आपको हाथों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. इन्हें वॉइस कमांड और जेस्चर कंट्रोल से यूज किया जा सकता है. ये चश्मे लंबे मैसेज को समराइज करने के अलावा नोटिफिकेशन को तेज आवाज में पढ़ पाएंगे, रियल टाइम में बातचीत को ट्रांसलेट कर सकेंगे और बिना फोन यूजर को नेविगेट करने में भी मदद करेंगे. बाकी फीचर्स की बात करें तो यह व्हाइट बोर्ड और मीटिंग नोट्स आदि को कैप्चर कर उन्हें सैमसंग नोट्स में भी सेव कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें वीडियो कॉल के दौरान यूजर को उनका प्वाइंट ऑफ व्यू शेयर करने और हैंड्स-फ्री वीडियो रिकॉर्ड करने का भी ऑप्शन मिलता है.

    डिजाइन और अवैलेबिलिटी
    सैमसंग इंटेलीजेंट आईवियर के Gentle Monster एडिशन में पतले ब्लैक फ्रेम के साथ स्ट्रेट अपर रिम और हल्के राउंडेड लोवर एजेज मिलेंगे. वहीं Warby Parker एडिशन की बात करें तो इसमें ब्राउन फ्रेम के साथ हल्की ऊपर उठी ब्रो लाइन दिखेगी. अभी तक सैमसंग ने इन चश्मों को पेश किया है. इनकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह जानकारी सामने आ जाएगी.

    Samsung AI Smart Glasses Samsung Intelligent Eyewear tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.