सहारनपुर, 09 अप्रैल (हि)। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कोल्की रांघड़ में युवक द्वारा युवती को बहला-फुसला कर ले जाने को लेकर हुई पंचायत में शर्मनाक मामला सामने आया है। पंचायत में युवती पक्ष ने आरोपी के पिता और भाइयों के सिर मुंडवा दिए। साथ ही मारपीट भी की।
इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले गांव का एक युवक युवती को बहला कर ले गया था। युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लड़की को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बावजूद, गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी जारी रही।
इसी विवाद को लेकर गांव में एक दिन पूर्व दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई, जिसमें युवती पक्ष के लोगों ने युवक के भाइयों और पिता से मारपीट कर बाल मुंडवा दिए। देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

