Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»टॉक्सिक में यश-तारा सुतारिया की रोमांटिक कैमिस्ट्री ने जीता दिल
    एंटरटेनमेंट

    टॉक्सिक में यश-तारा सुतारिया की रोमांटिक कैमिस्ट्री ने जीता दिल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 23, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 23 जुलाई (ता)। फिल्म ‘टॉक्सिक’ के नए रोमांटिक गाने ‘मदहोश’ में यश और तारा सुतारिया की बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिली है। हालांकि कियारा आडवाणी की झलक ने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है।
    गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म श्टॉक्सिकरू ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का दूसरा गाना ‘मदहोश’ गत दिवस रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले गाने ‘तबाही’ की सफलता के बाद आया यह नया रोमांटिक ट्रैक अभिनेता यश को एक बार फिर लव-इंटरेस्ट वाले अवतार में पेश करता है। इस गाने में यश अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री शेयर करते नजर आ रहे हैं, वहीं वीडियो में कियारा आडवाणी के प्रति भी उनका झुकाव साफ झलकता है।
    लगभग तीन मिनट चौदह सेकंड के इस गाने के वीडियो में यश (राया) और तारा सुतारिया (रिबेका) के बीच पनपते प्यार को दर्शाया गया है। दोनों के बीच बाथटब के एक अंतरंग सीन से लेकर अलग-अलग डेट्स तक के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। जहां रिबेका यह इच्छा जाहिर करती दिखती है कि काश राया ने उसे प्रपोज किया होता, वहीं राया भी पूरी तरह से उनके प्यार में डूबा नजर आता है।
    गाने के आगे बढ़ते ही वीडियो का मिजाज थोड़ा बदल जाता है। राया को नयनतारा (गंगा) के साथ गंभीर मुद्रा में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जो फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं। सिगरेट शेयर करते हुए दोनों के बीच की बातचीत से यह इशारा मिलता है कि राया के मन की झिझक की वजह कियारा आडवाणी (नादिया) हैं, जिनकी तरफ वह आकर्षित हैं। हालांकि गाना पूरी कहानी बयां नहीं करता, लेकिन इससे यह जरूर पता चलता है कि सच्चाई जानने के बाद रिबेका थोड़ी परेशान होती हैं और राया उन्हें संभालने की कोशिश करता है। फिल्म के प्रोमोशनल कंटेंट से भी यह संकेत मिला है कि फिल्म में राया का किरदार पॉलीगामिस्ट हो सकता है यानी वो मर्द जो एक से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध रखे। हाल ही में तारा सुतारिया और निर्देशक गीतू मोहनदास की इंस्टाग्राम पोस्ट्स ने भी इस ओर इशारा किया था कि फिल्म दिल के रिश्तों और सामाजिक नियमों के बीच के द्वंद्व को छूती है।
    मनमोहका’ गाने को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने मिलकर कंपोज किया है, जबकि इसमें अपनी आवाज सिद्धार्थ बसरूर ने दी है। इस गाने को अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नामों से रिलीज किया गया है, हिंदी में ‘मदहोश’, तेलुगु में ‘मानसगधे’, तमिल में ‘तडुमारुदे’ और मलयालम में ‘मधु मोहिनी’।
    गाने के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूज़र्स फिल्म में एक्शन की बजाय रोमांस देखकर हैरान हैं। एक्स और रेडिट पर लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने ‘टॉक्सिक’ में भारी एक्शन की उम्मीद की थी, लेकिन यहाँ तो नायक हर हीरोइन के साथ रोमांस करता दिख रहा है। वहीं कुछ यूजर्स गाने की तुलना पहले आए ट्रैक ‘तबाही’ से कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों को श्तबाहीश् गाना ‘मनमोहका’ से ज्यादा पसंद आया, वहीं कुछ फैंस को नया गाना ‘मनमोहका’ काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘टॉक्सिकश् 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

    Desh entertainment Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi Yash and Tara Sutaria's romantic chemistry in 'Toxic' has won hearts.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.