मुंबई, 23 जुलाई (ता)। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय खबरों में छाई हुई हैं। पति सूरज नांबियार से तलाक लेने के बाद मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। तलाक की खबर सामने आने के बाद कहा गया था कि मौनी रॉय उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मौनी रॉय ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।
वहीं अब मौनी रॉय का का नाम टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़ा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 40 साल की एक्ट्रेस मौनी रॉय और शादीशुदा एक्टर अर्जुन बिजलानी एक दूसरे को डेट कर रहे रहैं। हालांकि अब अर्जुन बिजलानी ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अफवाह फैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई है।
दरअसल एक पैपराजी ने मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी का एक वीडियो अपने पेज पर शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुई लोगों ने इसे डेटिंग का एंगल दे दिया। वहीं अर्जुन बिजलानी तक जैसे ही ये अफवाहें पहुंची उन्होंने बयान जारी करते हुए सबकी जमकर क्लास लगाई। साथ ही इस तरह की निजी फोटोज और वीडियोज को शेयर करने वालों को भी खूब खरी-खोटी सुनाई है।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

