Author: admin

नई दिल्ली, 22 जनवरी। अमेरिका का रक्षा विभाग (पेंटागन) खुद को दुनिया की सबसे ताकतवर एआई-सक्षम सेना बनाने के लिए नई एआई एक्सीलेरेशन स्ट्रैटेजी लेकर आया है। इस रणनीति का उद्देश्य सेना में एआई को तेजी से अपनाना, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाना और बड़े पैमाने पर एआई-पावर्ड सैन्य प्रोजेक्ट्स शुरू करना है। रणनीति में दावा किया गया है कि एआई की मदद से सैन्य खुफिया जानकारी को वर्षों नहीं, घंटों में श्हथियारश् बनाया जा सकेगा, जिससे टारगेटिंग और फैसले लेने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाएगी। वहीं आलोचकों का मानना है कि यह रणनीति कहीं न कहीं ‘एआई पीकोकिंग’…

Read More

सियोल/नई दिल्ली, 22 जनवरी। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने गत दिवस फैसला सुनाया कि तत्कालीन राष्ट्रपति यून सुक योल द्वारा 2024 में लागू किया गया मार्शल लॉ विद्रोह की श्रेणी में आता है। अदालत ने मामले में संलिप्तता के लिए यून के समय देश के प्रधानमंत्री रहे हान डक-सू को 23 साल की कारावास की सजा सुनाई। पूर्व पीएम हान डक-सू, यून सरकार के पहले अधिकारी बन गए हैं, जिन्हें दिसंबर 2024 में राष्ट्रपति यून द्वारा लगाए गए मार्शल लॉ से जुड़े विद्रोह के आरोपों में दोषी ठहराया गया। फैसले से राष्ट्रपति यून और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ…

Read More

नई दिल्ली, 22 जनवरी। घर खरीदने का सपना देख रहे लाखों लोगों के लिए बजट 2026 बड़ी राहत लेकर आ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार केंद्रीय बजट में सरकार आर्थिक विकास को रफ्तार देने के साथ-साथ आवास क्षेत्र पर खास ध्यान देगी। खासतौर पर किफायती आवास की परिभाषा में बड़ा बदलाव संभव है, जिससे महानगरों में घर खरीदना आसान हो सकता है। लंबे समय से रियल एस्टेट सेक्टर और होम बायर्स किफायती आवास की कीमत सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार बजट के जरिए फैसला ले सकती है।उम्मीद है इस बार…

Read More

जालोर 22 जनवरी। राजस्थान के जालोर में भीनमाल क्षेत्र से समाज बहिष्कार और आर्थिक दंड का गंभीर मामला सामने आया है। माली समाज के कथित सात पंचों पर आरोप है कि उन्होंने एक परिवार को समाज से बाहर करने के साथ 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला सुनाया। विवाद की जड़ एक युवक का लिव-इन रिलेशनशिप बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि न केवल उन्हें, बल्कि उनकी मदद करने वालों को भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित बाबुलाल ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उसका साला एक युवती…

Read More

‘नई दिल्ली, 22 जनवरी। सरकार ने गत दिवस बताया कि ‘संपन्न’ पेंशन पोर्टल को अब डिजीलॉकर से जोड़ दिया गया है। इससे पेंशनरों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर, ग्रेच्युटी भुगतान आदेश और अन्य जरूरी दस्तावेज कभी भी और कहीं से ऑनलाइन मिल सकेंगे।केंद्र सरकार ने ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन को मजबूत करते हुए पेंशनरों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की है। ‘संपन्न’ पेंशन पोर्टल को अब डिजीलॉकर से जोड़ दिया गया है। इस इंटीग्रेशन के बाद पेंशनरों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (ई-पीपीओ), ग्रेच्युटी पेमेंट ऑर्डर, कम्यूटेशन ऑर्डर और फॉर्म-16 जैसे अहम दस्तावेज कभी भी और कहीं से ऑनलाइन उपलब्ध हो…

Read More

ग्रेटर नोएडा, 22 जनवरी। इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। इसमें पांच बिल्डर को नामजद किया गया है। नॉलेज पार्क थाने के उप निरीक्षक रीगल सिंह की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाने में बिल्डर अभय कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, अचल बोहरा और निर्मल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उप निरीक्षक के मुताबिक, वह क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकले थे। तभी उन्होंने देखा कि एक भूखंड में गहरा गड्ढा बना हुआ है जिसमें पानी भरा है और कूड़ा कचरा पड़ा हुआ है। यहां ना कोई बैरिकेडिंग और…

Read More

ऋषिकेश 22 जनवरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में शामिल हुए. इस खास मौके पर अमित शाह ने कहा कि सनातन धर्म से आकांक्षा रखने वाला, दुनिया की समस्याओं के समाधान लिए भारतीय संस्कृति की ओर देख रहा है और इस भूमि से प्रेम करने वाला भारत और दुनिया का कोई भी व्यक्ति गीता प्रेस से अनजान नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि पूज्य भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार जी ने गीता प्रेस के माध्यम से लगभग 103 वर्षो से सनातन धर्म की लौ को ताकत…

Read More

लखनऊ 22 जनवरी। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम विभाग (IMD) ने भारी तबाही की चेतावनी जारी की है. कल यानी 23 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में मौसम बेहद आक्रामक रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड के 15 जिलों में भीषण ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश के एक बड़े हिस्से में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. राजधानी लखनऊ में आज सुबह मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली, जिससे लोगों…

Read More

प्रयागराज, 22 जनवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि केवल इस आधार पर यह मान लेना कि सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाला छात्र था इसलिए कोई आय अर्जित नहीं कर रहा था, सही नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में मुआवजे की गणना मृतक को अकुशल श्रमिक मानकर की जानी चाहिए। कश्मीरी देवी व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति संदीप जैन ने कहा कि केवल इस कारण कि अंकित (मृतक) कक्षा 12वीं में पढ़ रहा था, यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि वह कोई आय अर्जित नहीं कर रहा था।यह…

Read More

संभल 22 जनवरी। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। बुधवार सुबह पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने भारी फोर्स के साथ दीपा सराय स्थित साठा के पैतृक घर पर कुर्की की कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर मकान के उस एक चौथाई हिस्से को सील कर दिया गया, जिसमें साठा अपनी पत्नी के साथ रहता था। इस दौरान एसपी ने खुद मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। गौरतलब है कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद कोतवाली पुलिस…

Read More