Author: admin

कोलकाता, 09 अप्रैल (दि)। आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लखनऊ इस सीजन 2 में से 1 मुकाबला गंवा चुकी है, जबकि कोलकाता ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और उसे अभी भी पहली जीत का इंतजार है। एक मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था, जिसके चलते उसे 1 अंक मिला। अंक तालिका में जहां लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है, वहीं कोलकाता आठवें स्थान पर मौजूद है।इस मुकाबले में कोलकाता अपनी घरेलू फैंस के सामने सीजन की…

Read More

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (दि)। आतंकी देश पाकिस्तान की रग-रग से सभी बाकिफ हैं। सभी को पता है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं। जिस घर में खाने तक के लाले हों, उस पर भरोसा उसके समान है, जैसे बिल्ली से दूध की रखवाली करवाना। अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच मध्यस्थता करवाने का दम भरने वाला पाकिस्तान खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहा है, लेकिन उस पर भरोसा किसी को नहीं है।भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार का कहना है कि पाकिस्तान भरोसे के काबिल नहीं है। क्योंकि देखने वाली बात यह है कि अगर सच में पाकिस्तान के…

Read More

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) 09 अप्रैल। हेयर कटिंग की दुकान (सैलून) चलाने वाले एक व्यक्ति को 72 लाख रुपये जीएसटी भुगतान करने का नोटिस मिला है. इतना ही नहीं उसका बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है. बताया जाता है कि विजयवाड़ा के पंजा सेंटर इलाके में एक छोटी सी नाई की दुकान (सैलून) चलाने वाले श्रीनिवास राव को जीएसटी अधिकारियों से 72 लाख रुपये टैक्स के भुगतान का नोटिस भेजा है. अधिकारियों ने उसका बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया है. पीड़ित व्यक्ति के द्वारा सवाल भी उठाया गया है कि विशाखापत्तनम में किए गए करोड़ों के बिजनेस के…

Read More

मुंबई, 09 अप्रैल (दि)। शाहरुख खान द्वारा अल्लू अर्जुन को दिए गए बर्थडे विश और निर्देशक एटली के साथ उनकी फिल्म ‘राका’ को लेकर उनका उत्साह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हालांकि शाहरुख के गर्मजोशी से भरे इस शुभकामना पर निर्देशक एटली ने भी बेहद गर्मजोशी से जवाब दिया है।गौरतलब है कि शाहरुख खान ने ‘राका’ के पोस्टर को रोचक और अद्भुत कहते हुए अपने अंदाज़ में “मास मास मास!!” लिखा, तो एटली ने भी जवाब देते हुए लिखा कि बेहद प्यार सर। आपको और गर्वित महसूस कराऊंगा।फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई यह बातचीत लोगों…

Read More

हरिद्वार, 09 अप्रैल (जा)। पतंजलि योगपीठ ने ‘विश्व भेषज संहिता’ के रूप में एक ऐसा वैश्विक ज्ञानकोश तैयार किया है, जिसमें विश्वभर की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, औषधीय पौधों और जनजातीय ज्ञान को समेटा गया है। 109 खंडों में प्रकाशित इस संहिता को पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में अब तक का सबसे व्यापक एवं व्यवस्थित दस्तावेज माना जा रहा है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि करीब दो दशक की सतत साधना के बाद वर्ष 2022 में ‘विश्व भेषज संहिता’ का पूर्ण स्वरूप सामने आया। देहरादून में आयोजित दून बुक फेस्टिवल के दौरान। गत दिवस आचार्य बालकृष्ण…

Read More

बुलंदशहर, 09 अप्रैल (जा)। स्याना क्षेत्र के ग्राम भैंसोड़ा स्थित ग्राम सचिवालय परिसर में एक महिला का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया हुआ है। वीडियो के आधार पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।गत दिवस वायरल हुए वीडियो में एक महिला उनके हाथों में लग जाए ताला, अलीगढ़ वाला सवा मन वाला जो मैया जी की ताली ना बजाए गीत पर नृत्य कर रही है। वहीं सचिवालय परिसर में ही स्कूटी पर बैठा एक युवक महिला के नृत्य पर ताली…

Read More

लखनऊ 09 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस जांच में उनके पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है, जो उनकी ज्ञात आय के मुकाबले कई गुना ज्यादा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से चंदौली जनपद के निवासी केशव लाल वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-34 में रह रहे हैं। वर्ष 2017 में जब उनकी तैनाती कानपुर में थी, उसी दौरान 19 अप्रैल को आयकर विभाग ने उनके आवास पर छापा…

Read More

देहरादून 09 अप्रैल। देश-दुनिया के लिए नए वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए जीवनसाथी की तलाश कठिन होती जा रही है। पिथौरागढ़ और चम्पावत जैसे सीमांत जिलों में विवाह योग्य लड़कियों की कमी से नेपाल से शादियों की खबरें लंबे समय से सुर्खियां बन रही हैं। अब यह संकट देहरादून तक पहुंच गया है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की रिपोर्ट बताती है राजधानी में 25 से 34 साल की उम्र के तीन लड़कों पर महज एक लड़की है। पहाड़ के कई गांव ऐसे हैं जहां माता-पिता अपने जवान बेटों के लिए लड़कियां तलाशते-तलाशते…

Read More

अलीगढ़ 09 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एफएम टावर के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सर जियाउद्दीन हॉल में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को एक कमरे से हथियार, कारतूस, नकली नोट और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। हालांकि, कमरे में रहने वाले आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए और उनकी तलाश जारी है। मामले की जानकारी के अनुसार, क्वार्सी थाना क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एक्वा वाटर पार्क के बाहर गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर शाहिद अली का कुछ एएमयू छात्रों…

Read More

मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब केवल बातचीत का जरिया नहीं रहेगा बल्कि यह आपको पैसा कमाने का मौका भी देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे यूजर्स अपने ‘WhatsApp Channel’ को मॉनेटाइज (पैसे कमाना) कर पाएंगे। यह फीचर काफी हद तक YouTube और Instagram के सब्सक्रिप्शन मॉडल जैसा होगा। कैसे होगी WhatsApp पर कमाई?अभी तक आप किसी भी चैनल को फ्री में ज्वॉइन करते हैं लेकिन जल्द ही इसमें ‘पेड सब्सक्रिप्शन’ (Paid Subscription) का विकल्प जुड़ने वाला है। क्रिएटर्स अपने सब्सक्राइबर्स के लिए खास कंटेंट (जैसे स्पेशल वीडियो, टिप्स या…

Read More