रामपुर, 23 जुलाई (ता)। गत दिवस चंद्रवंशी भुर्जी समाज का वार्षिक सम्मलेन व भंडारा संपन्न हुआ। सम्मलेन में लगभग बीस हजार की भीड़ शामिल हुई। साथ ही सम्मलेन में समाज को शिक्षित व एकजुट होने पर बल दिया गया। गत दिवस शाहबाद-जयतौली रोड पर स्तिथ चन्द्रखरताल महाराज समाधि स्थल पर विशाल वार्षिक सम्मलेन व भंडारे का आयोजन किया गया। चंद्रवंशी भुर्जी समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरूआत चंद्रखड़ताल महाराज की समाधि पर पूजन के साथ हुई। उपजिलाधिकारी आदेश कुमार ने फीता काटकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उसके बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के होनहारों को भी सम्मान से नवाजा गया। हाईस्कूल व इन्टर में प्रथम श्रेणी में पास हुए बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद बुलंदशहर के स्याना से आये मुख्य अतिथि राजकुमार भुर्जी ने समाज के लोगों से एकजुटता से रहने का आह्वान किया। कहा कि एकजुट रहेंगे तभी हमारी गिनती होगी। इसी के साथ क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह ने पर्यटन विभाग से एक करोड़ रूपये स्वीकृत कराएं हैं और विधायक निधि से एक भव्य गेट बनवाने की घोषणा की।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, रतनलाल, लक्ष्मीनारायण, वेदप्रकाश चंद्रवंशी, बनवारी लाल, अमित चंद्रवंशी, विनोद कुमार, अन्नू चंद्रवंशी, अनुज कुमार, पंकज चंद्रवंशी, अंकुर चंद्रवंशी, लोकेंद्र मुनि, बबली, रामलाल, जितेंद्र, राकेश कुमार, बोबी, मुन्ना लाल, कृष्ण कुमार, देवीलाल, दयाराम, राजा चंद्रवंशी, अर्जुन कुमार, बाबू चंद्रवंशी आदि रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

