नई दिल्ली/थाईलैंड, 09 अप्रैल (हि)। भारतीय युवा महिला फुटबॉल टीम ने 22 साल बाद एएफसी अंडर-20 महिला टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत ने गत दिवस अपने अंतिम मुकाबले में चीनी ताइपे को 3-1 से हरा दिया इस जीत से भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। पर इसके लिए उसे यह दुआ भी करनी होगी कि उज्बेकिस्तान और जॉर्डन के बीच होने वाला मुकाबला ड्रॉ पर छूटे।
भारत की इस जीत में सिबान देवी ने दो गोल कर अहम भूमिका निभाई। भूमिका देवी ने 26वें मिनट में भारत का खाता खोला। फिर सिबानी ने 32वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। उन्होंने दूसरे हाफ में 87 मिनट में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागा।
चीनी ताइपे का एकमात्र गोल काओ हसिन (90$3 वें मिनट) ने किया। भारत ने इससे पहले 2004 में अंतिम-आठ का टिकट कटाया था। संयोग से तभी उसने इससे पहले इस टूर्नामेंट में शिरकत की थी। तब से इसमें खेलने के लिए उसे 22 साल इंतजार करना पड़ा।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

