Author: admin

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (ता)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम से बड़ा डिजिटल बदलाव शुरू किया है। इसके तहत सिर्फ 3 महीनों में 100 से ज्यादा संस्थाएं जुड़ चुकी हैं। अब बिना केंद्रीय डेटाबेस से जुड़े क्यूआर और डिजिटल सिग्नेचर से पहचान सत्यापन होगा। इससे कागजी काम कम होगा, सेवाएं तेज होंगी और नागरिकों का डेटा नियंत्रण में रहेगा। सरकार ने डिजिटल पहचान व्यवस्था को और सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के तहत आधार आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू होने के सिर्फ तीन महीनों में 100…

Read More

रामपुर 21 अप्रैल। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की अपीलों पर रामपुर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम दोनों की सजा के विरुद्ध दायर की गईं अपीलें खारिज कर दीं। दोनों की 7-7 साल की सजा बरकरार रखी है। मिली जानकारी के मुताबिक, एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि 2 पैन कार्ड मामले में सजा में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सजा को बरकरार रखा गया है। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने सजा के विरुद्ध उनकी अपीलों को खारिज कर दिया गया।…

Read More

लखनऊ, 21 अप्रैल (ता)। प्रदेश में भीषण गर्मी और तपिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले एक हफ्ते तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आज मंगलवार को बुंदेलखंड के इलाके समेत 26 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर आदि में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ…

Read More

चंडीगढ, 21 अप्रैल (ता)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट गत दिवस जारी किया। जेईई मेन 2026 में श्री चैतन्य इंस्टिट्यूट के चार छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने 100 पसेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 8 हासिल की। अर्नव गांधी ने 100 पसेंटाइल प्राप्त कर एआईआर 22 हासिल की और हरियाणा टॉपर बने। निष्कर्ष वर्मा ने 99.999 पसेंटाइल प्राप्त कर एआईआर 46 हासिल की है । वहीं, यजत सिंघल ने 99.996 पर्सेटाइल प्राप्त कर एआईआर 100 हासिल की है। जेईई मेन 2026 में ट्राई सिटी के होनहारों के…

Read More

नई दिल्ली/मेरठ 21 अप्रैल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के परिणाम जारी कर दिए। एजेंसी के अनुसार, 26 छात्रों ने ‘परफेक्ट एनटीए स्कोर: परसेंटाइल 100’ हासिल किया है। वहीं पहले ही प्रयास में बागपत के उत्कर्ष जेईई मेन के फाइनल नतीजों में 99.99 परसेंटाइल हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के टॉपर बने हैं। पहले चरण में उत्कर्ष ने यूपी टॉपर होने के साथ देशभर में 13 वीं रैंक हासिल की थी। एनटीए की ओर से यह जानकारी दी गई। बताया कि जनवरी में पहले चरण की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल…

Read More

लखनऊ 21 अप्रैल। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। मंगलवार से स्कूलों के इस समय में बदलाव हो गया है। कुछ जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अलग से पत्र भी जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि प्रदेश में गर्मी व हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा…

Read More

लखनऊ,21 अप्रैल। राज्य सरकार ने लगातार दूसरे दिन 10 जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। बताया जा रहा है कि अभी और आईएएस के तबादले होंगे। अलीगढ़, एटा, बांदा, फर्रुखाबाद, हापुड़, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, गाजीपुर, अयोध्या, बाराबंकी के डीएम और शाहजहांपुर, कानपुर नगर, सीतापुर के सीडीओ भी बदले गए हैं । अविनाश कुमार डीएम अलीगढ़, अरविंद सिंह डीएम एटा, अमित आसेरी डीएम बांदा, डा. अंकुर लाठर डीएम फर्रुखाबाद बनाए गए हैं। कविता मीना हापुड़, ईशा प्रिया अंबेडकरनगर, चर्चित गौड़ सोनभद्र, अनुपम शुक्ला गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी अयोध्या, ईशान प्रताप सिंह बाराबंकी के डीएम बनाए गए। निखिल टीकाराम…

Read More

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (ता)। बाजार में बिक रहे असुरक्षित और मिलावटी खाने के सामान पर लगाम लगाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने एक नया डिजिटल ‘फूड रिकॉल पोर्टल’ शुरू किया है। इसकी मदद से अब खराब पाए गए खाद्य उत्पादों को बाजार से हटाने की प्रक्रिया न केवल तेज होगी, बल्कि इसकी पूरी जानकारी आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी। अब तक अगर किसी कंपनी का कोई उत्पाद जांच में फेल हो जाता था, तो उसे बाजार से वापस मंगाने की प्रक्रिया कागजों पर होती थी, जिसमें काफी…

Read More

लखनऊ, 20 अप्रैल (ता)। शासन ने पुलिस विभाग में 44 एएसपी के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें बीते दिनों पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई थी। अलका को एएसपी सेक्टर आफिसर सीआईडी मेरठ से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट, आलोक दुबे को उपसेनानायक छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ से एएसपी सेक्टर आफिसर सीआईडी मेरठ, श्रेष्ठा को एएसपी बागपत से एएसपी एटीएस लखनऊ, अभय कुमार मिश्र एएसपी विजिलेंस लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट, एसएन वैभव पांडेय को एएसपी सहारनपुर से एएसपी विजिलेंस लखनऊ, रफीक अहमद उपसेनानायक 44वीं वाहिनी…

Read More

लखनऊ, 20 अप्रैल (ता)। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला लिया है और फिलहाल सरकार ने इसे लगाने पर रोक लगा दी है। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और उनकी समस्याओं का जल्दी समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग लगातार काम कर रहा है। स्मार्ट मीटर से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन तेजी से प्रयास कर रहा है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए…

Read More