Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद
    • लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे
    • ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो
    • ‘कम ऑन बेबी’ का गाने लोगों को काफी पसंद आया
    • अगर रोजगार मिल रहा है तो बेरोजगारी दर छह माह के शीर्ष पर कैसे पहुंच गई
    • रामायणम् के साथ भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10,000 से ज्यादा लोग कर रहे काम!
    • बलिया में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 7 को उम्रकैद, दूसरे पक्ष के 6 लोगों को 5-5 साल की सजा
    • आईपीएल 2026 में आज प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को जीतना जरूरी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जेईई-मेन में बागपत के उत्कर्ष बने यूपी टॉपर
    देश

    जेईई-मेन में बागपत के उत्कर्ष बने यूपी टॉपर

    adminBy adminApril 21, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/मेरठ 21 अप्रैल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के परिणाम जारी कर दिए। एजेंसी के अनुसार, 26 छात्रों ने ‘परफेक्ट एनटीए स्कोर: परसेंटाइल 100’ हासिल किया है। वहीं पहले ही प्रयास में बागपत के उत्कर्ष जेईई मेन के फाइनल नतीजों में 99.99 परसेंटाइल हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के टॉपर बने हैं। पहले चरण में उत्कर्ष ने यूपी टॉपर होने के साथ देशभर में 13 वीं रैंक हासिल की थी।

    एनटीए की ओर से यह जानकारी दी गई। बताया कि जनवरी में पहले चरण की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, वहीं अप्रैल में दूसरे चरण की परीक्षा 10 लाख से अधिक छात्रों ने दी। इनमें से आठ लाख ऐसे रहे, जिन्होंने दोनों चरणों की परीक्षा दी। बताया कि 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 26 रही। यह 2025 की परीक्षा में यह उपलब्धि पाने वाले अभ्यथियों की संख्या से एक अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पांच-पांच छात्रों ने परफेक्ट 100 स्कोर किया है।

    उधर, दिल्ली के श्रेयष मिश्रा, आदित्य गुप्ता, अथर्व पंजाबी ने सौ परसेंटाइल हासिल किया है। हरियाणा के अर्णव गांधी और अनय जैन, बिहार के शुभम कुमार भी परफेक्ट स्कोर करने वालों में शामिल हैं।

    मूल रूप से बड़ौत के रहने वाले उत्कर्ष के पिता दीपेंद्र कुमार खोखर मेरठ के सकौती चीनी मिल में महाप्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं। वहीं माता जनता वैदिक इंटर कालेज में गणित की शिक्षिका हैं। उत्कर्ष ने जेईई मेन की तैयारी कक्षा नौवीं से ही शुरू कर दी थी। उन्होंने आकाश इन्विक्टस की आनलाइन कोचिंग ली और निरंतर तैयारी में जुटे रहे।
    कक्षा 10वीं में भी वह 98.8 प्रतिशत अंक के साथ जिले के टापर रहे थे। उत्कर्ष के अनुसार उनकी रुचि हमेशा से तकनीकी विषयों में रही है। खेलकूद में अधिक रुचि नहीं है लेकिन तकनीकी और इंजीनियरिंग से जुड़ी किताबें पढ़ना उन्हें पसंद है।
    उत्कर्ष का प्राथमिक लक्ष्य आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है।

    jee-mains-2026-result lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi utkarsh-khokhar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद

    May 16, 2026

    लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे

    May 16, 2026

    ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.