Author: admin

बरेली 07 मार्च। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक खुशखबरी सामने आई है. बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में होगा. यह जिला कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जिला है, इसलिए मुख्य विवाह समारोह वहीं आयोजित किया जाएगा. जानकारी के अनुसार अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई की पहले गोरखपुर में साथ तैनाती रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत और पहचान का सिलसिला शुरू हुआ. समय के साथ यह…

Read More

नई दिल्ली, 07 मार्च (दि)। नारी सम्मान की इसी भारतीय परंपरा में बहुत सी ऐसी विदुषी नारियां हुई हैं, जो आज भी महिलाओं के लिए एक श्रेष्ठ आदर्श के रूप में प्रेरित करती हैं। इन्होंने धर्म, दर्शन, विज्ञान और कला समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के उच्च मापदंड प्रस्तुत किए। 8 मार्च को हर वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी का स्थान सम्माननीय रहा है। हजारों वर्ष पहले जब वेदों का बोलबाला था, भारतीय समाज में स्त्री-पुरुष के बीच भेदभाव नहीं बरता जाता था। फलस्वरूप समाज के सभी कार्यकलापों में दोनों…

Read More

नई दिल्ली 07 मार्च। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारतीयों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि आज देशभर में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। जी हां, घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर नई रेट लिस्ट अपडेट हो गई है। मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई तेल सप्लाई के कारण तेल महंगा हुआ, जिस वजह से कंपनियों के सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े। वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा। नया रेट लागू होने के बाद दिल्ली…

Read More

चंड़ीगढ़ 07 मार्च। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आरोपों से बरी कर दिया है, जबकि इस मामले में सजा पाए 3 अन्य दोषियों की सजा को बरकरार रखा है.यह फैसला पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस विक्रम अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनाया. इस मामले में पहले स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में 11 जनवरी…

Read More

नई दिल्ली, 07 मार्च (दि)। रंग पंचमी को देव पंचमी और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व होता है, क्योंकि कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। इस दिन पर देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रंग पंचमी का दिन देवी-देवताओं को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रंगों का प्रयोग करने से दुनिया में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि इस दिन जो रंग एक-दूसरे को लगाते…

Read More

मुंबई, 07 मार्च (दि)। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, विद्या बालन को अपना हीरो मानती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने कहा कि हिंदी सिनेमा में अपने करियर को लेकर उनकी सोच पर विद्या बालन का कितना गहरा प्रभाव रहा है। तापसी ने कहा कि वह विद्या को अपना हीरो मानती हैं, क्योंकि उनकी फिल्मों ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि इंडस्ट्री में महिला कलाकार भी लंबे समय तक मजबूत और दमदार भूमिकाओं के साथ आगे बढ़ सकती हैं।तापसी पन्नू ने कहा कि विद्या मेरी हीरो हैं, क्योंकि उन्होंने मेरे करियर को देखने का पूरा तरीका बदल दिया। उन्होंने मुझे…

Read More

चित्रकूट 07 मार्च। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहां के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) का स्कूल के भीतर छात्राओं से हाथ-पैर दबवाते और मालिश कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। घटना चित्रकूट जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय नया बाजार (कर्वी) की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई हैं…

Read More

मुंबई, 07 मार्च (दिहि)। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद अर्जुन रामपाल एक दमदार सोलो लीड के साथ फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह नई अभी अनटाइटल्ड फैमिली ड्रामा फिल्म मनोरंजन के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी लेकर आती है। कहानी जीवन की सादगी, अपनी जड़ों से जुड़ाव और उन रिश्तों का जश्न मनाती है जो सच में मायने रखते हैं। यहां कोई घिसा-पिटा मसाला नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली, अपनेपन से भरी और पूरे परिवार के साथ देखने लायक कहानी है, जो हमें अपनी विरासत और अपनों की कद्र करना…

Read More

प्रयागराज 07 मार्च। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि यदि किसी कर्मचारी की गलती के परिणामस्वरूप दूसरे कर्मचारी की मृत्यु होती है, तो इसके लिए राज्य को उत्तरदायी माना जाएगा। कर्मचारी कभी-कभी खतरनाक कर्तव्यों का पालन इस विश्वास के साथ करते हैं कि राज्य उनके श्जीवनश् के लिए जिम्मेदार होगा। यह टिप्पणी करते हुए न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन तथा न्यायमूर्ति सिद्धार्थनंदन की खंडपीठ ने सोनभद्र निवासी सरिता देवी की याचिका स्वीकार कर ली है। याची के पति की मृत्यु करंट लगने के बाद पोल से गिरकर हुई थी। शट डाउन नहीं लिए जाने से यह हादसा हुआ था। याची को…

Read More

ऋषिकेश, 07 मार्च (जा)। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। श्रद्धालु विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in तथा मोबाइल ऐप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे।चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया…

Read More