Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दस जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस और बदले
    देश

    दस जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस और बदले

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 21, 2026No Comments22 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ,21 अप्रैल। राज्य सरकार ने लगातार दूसरे दिन 10 जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। बताया जा रहा है कि अभी और आईएएस के तबादले होंगे। अलीगढ़, एटा, बांदा, फर्रुखाबाद, हापुड़, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, गाजीपुर, अयोध्या, बाराबंकी के डीएम और शाहजहांपुर, कानपुर नगर, सीतापुर के सीडीओ भी बदले गए हैं ।

    अविनाश कुमार डीएम अलीगढ़, अरविंद सिंह डीएम एटा, अमित आसेरी डीएम बांदा, डा. अंकुर लाठर डीएम फर्रुखाबाद बनाए गए हैं। कविता मीना हापुड़, ईशा प्रिया अंबेडकरनगर, चर्चित गौड़ सोनभद्र, अनुपम शुक्ला गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी अयोध्या, ईशान प्रताप सिंह बाराबंकी के डीएम बनाए गए। निखिल टीकाराम विशेष सचिव मुख्यमंत्री, प्रेम रंजन सिंह अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, अभिषेक पांडेय अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। संजीव रंजन विशेष सचिव कृषि विभाग, जे. रीभा विशेष सचिव भूतत्व खनिकर्म विभाग, आशुतोष द्विवेदी विशेष सचिव लोनिवि, बद्रीनाथ सिंह विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग, दीक्षा जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर बनाई गई हैं।

    डीएम फर्रूखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग व सोनभद्र के डीएम बद्री नाथ सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। कानपुर की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन को उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

    शाहजहांपुर की सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सीतापुर की सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सीडीओ के स्तर पर भी बदलाव हुआ है। कानपुर नगर, शाहजहांपुर और सीतापुर में नए सीडीओ तैनात किए गए हैं।
    सोनभद्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी को शाहजहांपुर, मथुरा के संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन को कानपुर नगर व मेरठ की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को सीतापुर का नया सीडीओ बनाया गया है।

    ias-transfer lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP ias-transfer uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.