चंडीगढ, 21 अप्रैल (ता)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट गत दिवस जारी किया। जेईई मेन 2026 में श्री चैतन्य इंस्टिट्यूट के चार छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने 100 पसेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 8 हासिल की। अर्नव गांधी ने 100 पसेंटाइल प्राप्त कर एआईआर 22 हासिल की और हरियाणा टॉपर बने। निष्कर्ष वर्मा ने 99.999 पसेंटाइल प्राप्त कर एआईआर 46 हासिल की है । वहीं, यजत सिंघल ने 99.996 पर्सेटाइल प्राप्त कर एआईआर 100 हासिल की है। जेईई मेन 2026 में ट्राई सिटी के होनहारों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनके परिजन काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, चैतन्य इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर (नार्थ) मृणाल सिंह ने कहा कि हमें अपने छात्रों की मेहनत और अच्छे परिणामों पर बहुत गर्व है। उनकी सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का नतीजा है। चैतन्य हमेशा छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें उनके सपने पूरे करने में मदद करता रहेगा। हर अंक उनके मेहनत की कहानी बताता है।
सबसे ज्यादा इन राज्यों से निकले जेईई मेन टॉपर्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सबसे ज्यादा पांच-पांच कैंडिडेट्स को 100 स्कोर मिला है। राजस्थान से चार, दिल्ली से तीन, महाराष्ट्र और हरियाणा से दो दो कैंडिडेट्स को टॉप स्कोर मिला है। तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा से एक-एक कैंडिडेट को टॉप स्कोर मिला है।
Trending
- ‘रामायण’ में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे
- जस्टिस स्वर्णकांता ही करेंगी केजरीवाल मामले की सुनवाई
- डिजिटल गिरफ्तारी के शिकार हो रहे पढ़े-लिखे भी : सुप्रीम कोर्ट
- बांदा में बिजली कटी, दूल्हा पहुंचा कलेक्ट्रेट
- 100 संस्थाएं 3 महीने में आधार के ऑफलाइन सत्यापन को तैयार
- दो पैन कार्ड केस में आजम अब्दुल्ला की सजा बरकरार
- लू की चेतावनी 26 जिलों में
- आरुष सिंघल जेईई मेन में बने टॉपर

