Author: admin

मुंबई 22 अप्रैल। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग ने रिलीज से पहले ही 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है यानी फिल्म का आधे से ज्यादा बजट कवर हो गया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पेन मरुधर ने फिल्म किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपए में खरीद लिए। यह इस साल की बड़ी थिएट्रिकल डील्स में से एक मानी जा रही है। बता दें कि पेन मरुधर का शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ पुराना संबंध रहा है। कंपनी पहले…

Read More

ओपनएआई के अनुसार, चैटजीपीटी इमेज 2.0 स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज जेनरेशन मॉडल है। इसे खासतौर पर जटिल विजुअल टास्क हैंडल करनें, सटीक और उपयोगी इमेज बनाने और कम इनपुट में ज्यादा और बेहतर रिजल्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को कम मेहनत में ज्यादा क्वालिटी वाला आउटपुट मिल सकेगा। यह छोटे टेक्स्ट, आइकन और यूजर इंटरफेस एलिमेंट्स को अधिक सटीकता से प्रस्तुत कर सकता है, जो पिछले मॉडल में कमी थी। कंपनी ने कहा कि ChatGPT इमेजेज 2.0 विभिन्न भाषाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। यह मॉडल जापानी, कोरियाई, चीनी, हिंदी और बंगाली…

Read More

सहारनपुर, 22 अप्रैल (ता)। एंटी करप्शन टीम ने कृषि विभाग के बाबू (टेक्निकल सहायक) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू अरुण कुमार पेस्टी साइड की दुकान से लिए गए सेंपल को खत्म करने के एवज में यह रिश्वत मांग रहा था। दुकानदार ने पूरी घटना एंटी करप्शन टीम को सुनाई। इसके बाद एक जाल बिछाया गया जिसमें आरोपी फंस गया और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़कर जनकपुरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कृषि विभाग में यह लंबे…

Read More

नई दिल्ली 22 अप्रैल।दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार…

Read More

हरिद्वार, 22 अप्रैल (ता)। सहारनपुर के एक मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में हिंदू धर्म अपना लिया है। मंगलवार को धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों और साधु-संतों की मौजूदगी में नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण के बाद पति-पत्नी ने अपने तीन बच्चों ने साथ हिंदू धर्म स्वीकार किया।धर्म परिवर्तन करने वाले शहजाद ने अपना नाम बदलकर शंकर रख लिया है। वहीं, उसकी पत्नी का नाम रजिया से सावित्री हो गया है। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के महामंत्री रामविशाल दास महाराज, श्री कृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कृष्ण, अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और प्रबोधानंद…

Read More

बागपत, 22 अप्रैल (ता)। बागपत में एक ही दिन में दो सगे भाईयों की मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया। पहले खेत में काम कर रहे छोटे भाई को सांप ने काट लिया, जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ये ख़बर जब बड़े भाई को लगी तो उन्हें भी गहरा सदमा लगा और हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी भी मौत हो गई।बागपत जिले के बड़ौत के किरठल गांव में गत दिवस शाम करीब 6 बजे एक ही परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरा गांव शोक में डूब गया। खेत में…

Read More

मुजफ्फरनगर 22 अप्रैल। स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने संधावली बाईपास स्थित रालोद नेता एवं पूर्व विधायक नूरसलीम राना की अमन रोलिंग मिल पर छापा मारा। टीम के अधिकारियों ने करीब 12 बजे फैक्टरी में प्रवेश किया। संचालक मंडल से किसी जिम्मेदार व्यक्ति के मौजूद नहीं रहने के कारण पांच बजे के बाद ही जांच का काम शुरू हुआ। मंगलवार को स्टेट जीएसटी एसआईबी विंग के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने जांच शुरू की। जांच की कार्रवाई के दौरान मिल का मुख्य द्वार बंद करा दिया गया। भीतर काम…

Read More

लखनऊ, 22 अप्रैल (ता)। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में फर्जी डॉक्टर इंटर पास पकड़ा गया है। वह एक ट्रस्ट की आड़ में मरीजों और तीमारदारों से वसूली में भी लिप्त था। दो साल से वह सक्रिय था और केजीएमयू प्रशासन भी अनभिज्ञ बना हुआ, जिससे किसी न किसी की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पकड़े गए फर्जी डॉक्टर पर महिला डॉक्टरों के मतांतरण कराने की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले है।कहा जा रहा है कि इंटर पास युवक पिछले दो वर्षों से खुद को डॉक्टर बताकर केजीएमयू…

Read More

मुंबई, 22 अप्रैल (ता)। जैकलीन फर्नांडीज़ आज एक ऐसी ग्लोबल पर्सनैलिटी के रूप में सामने आती हैं, जो सहजता से सकारात्मकता और उद्देश्य का संगम पेश करती हैं। सीमाओं से परे अपनी पहचान बनाने वाली जैकलीन लगातार अपने मंच का उपयोग सार्थक चर्चाओं के लिए करती हैं, खासकर उन मुद्दों के लिए जो महिला सशक्तिकरण और वैश्विक एकता से जुड़े हैं। हाल ही में उनका इंस्टाग्राम पोस्ट, ‘डब्ल्यूडीआईटुगेदर’ जैसी पहल के साथ जुड़कर, इसी सोच को दर्शाता है, जहां वह अंतरराष्ट्रीय आवाज़ों के साथ मिलकर महिलाओं को सेलिब्रेट करती हैं और उनकी कहानियों को दुनिया भर में पहुंचाती हैं।ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स…

Read More

मुंबई, 22 अप्रैल (ता)। संजय दत्त स्टारर आख़री सवाल वाकई इस समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। अपनी घोषणा के बाद से ही फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी है। हनुमान जी जन्मोत्सव के मौके पर इसका टीज़र रिलीज़ किया गया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इतिहास को एक नए अंदाज़ में दिखाया गया है।फिल्म में अभिनेत्री नीतू चंद्रा एक अहम भूमिका निभा रही हैं, और वह इस किरदार के लिए शुरुआत से ही मेकर्स की पहली पसंद थीं।फिल्म से जुड़े एक जानकार ने…

Read More