लखनऊ, 20 अप्रैल (ता)। शासन ने पुलिस विभाग में 44 एएसपी के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें बीते दिनों पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई थी। अलका को एएसपी सेक्टर आफिसर सीआईडी मेरठ से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट, आलोक दुबे को उपसेनानायक छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ से एएसपी सेक्टर आफिसर सीआईडी मेरठ, श्रेष्ठा को एएसपी बागपत से एएसपी एटीएस लखनऊ, अभय कुमार मिश्र एएसपी विजिलेंस लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट, एसएन वैभव पांडेय को एएसपी सहारनपुर से एएसपी विजिलेंस लखनऊ, रफीक अहमद उपसेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से एएसपी सेक्टर आफिसर सीआईडी गोरखपुर, सलोनी अग्रवाल अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट से उपसेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, वरूण कुमार सिंह एएसपी अलीगढ़ से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट, स्वतंत्र कुमार सिंह अपर पुलिस उपायुक्त गौतममबुद्धनगर कमिश्नरेट से अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगबर कमिश्नरेट, नवीना शुक्ला एएसपी मेरठ से एएसपी एएनटीएफ (आपरेशन) लखनऊ, संतोष कुमार सिंह (चतुर्थ) एएसपी मेरठ से एएसपी (अपराध) इटावा, राम आशीष यादव एएसपी मुजफ्फरनरगर से अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट, इरफान नासिर खान एएसपी एसीओ सेक्टर मेरठ से एएसपी पीटीएस सुलतानपुर, समीक्षा यादव एएसपी ईओडब्ल्यू सेक्टर मेरठ से उपसेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, वंदना शर्मा को एएसपी अधिसूचना मेरठ से एएसपी ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, स्नेहा अभिषेक तिवारी एएसपी मेरठ से एएसपी नगर मैनपुर के लिए स्थानांतरण को निरस्त करते हुए एएसपी ग्रामीण मैनपुरी , राघवेन्द्र कुमार मिश्र एएसपी यातायात मेरठ से उपसेनानायक 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर के लिए स्थानांतरण निरस्त कर उपसेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ तैनाती दी है।
Trending
- बाजार से घटिया खाद्य उत्पादों को हटाना होगा
- 44 एडिशलन एसपी का बदला कार्यक्षेत्र
- स्मार्ट मीटर कंपनियों के भुगतान पर तत्काल रोक
- काशी में टला बड़ा हादसा, गंगा में समा रही थीं 3 जानें, देवदूत बने घाट के नाविक
- अब बिना रजिस्ट्री के भी गेहूं बेच सकेंगे किसान: सीएम योगी
- घूसखोरी में डीजीसीए व रिलायंस के अफसर गिरफ्तार
- एक्सप्रेसवे मौत के कॉरिडोर नहीं बनने चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
- मम्मा कहने पर पैपरजी पर भड़की श्रुति हसन

