लखनऊ 13 मार्च। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. गुरुवार को लखनऊ में तेल कंपनियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि प्रदेश में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है. उन्होंने जनता से अपील की है कि वह पैनिक बुकिंग (घबराहट में बुकिंग) न करें और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुक की है, उन्हें समय पर सिलेंडर मिलना चाहिए. साथ ही,…
Author: admin
आगरा 13 मार्च। आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। बच्चों को भी उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अनाउंसमेंट कराकर पूरा गांव खाली कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से 6 बच्चों समेत 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खूंटे से बंधे जानवरों को भी खोल दिया गया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर कंट्रोल किया…
पटना 13 मार्च। बिहार मेडिकल सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर के DGM पंकज कुमार के घर पर पड़ा छापा अब सुर्खियों में है। गुरुवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड के दौरान उनकी पत्नी के पर्स से लेकर कूड़ेदान तक में नोट ठूंसे पड़े थे। कूड़ेदान में इसलिए कि जब SUV (Special Vigilance Unit) की टीम उनके घर में घुसी तो वो घबराकर पैसे डस्टबिन में फेंकने लगे। एक साथ 4 ठिकानों पर रेड के दौरान SUV को जो मिला, उससे टीम भी हैरान रह गई। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी BMSICL डीजीएम प्रोजेक्ट पंकज कुमार के तीन ठिकानों…
लखनऊ, 13 मार्च (जन)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में गत दिवस ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती से मुलाकात के बाद कहा कि कोई भी शुभ कार्य और आगे बढ़ने का काम शुरू करने से पहले साधु-संतों का आशीर्वाद मिल जाए तो उससे अच्छी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतो का अंत हो जाएगा।अखिलेश यादव ने कहा कि हर व्यक्ति में अच्छा करने की इच्छा होती है। उसके लिए पाप-पुण्य और अच्छा-बुरा के बीच लड़ाई चलती रहती है। हम सबके अंदर लड़ने के लिए सुदर्शन चक्र होना चाहिए जिससे जो…
लखनऊ 13 मार्च। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से धुंध व कोहरे की समस्या से बृहस्पतिवार को लगभग निजात मिली। हालांकि कुछ तराई व पश्चिमी जिलों में अभी भी सुबह के समय हल्की धुंध रही। धुंध छंटने से प्रदेश भर में तपिश बढ़ी और बृहस्पतिवार को बांदा में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं झांसी में 38.3 डिग्री और उरई में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 23 डिग्री के साथ बांदा में सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी के अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे…
नई दिल्ली 13 मार्च। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत अभिभावकों की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी। यह कदम संदेश मंच की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मंच के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष (कुछ क्षेत्रों में इससे अधिक) रखी गई थी। व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग में कहा कि परिवारों व विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार…
खानपुर (बुलंदशहर), 12 मार्च। गांव परवाना में शादी की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब डीजे की तेज आवाज और धमक के कारण एक कमरे की दीवार गिर गई। हादसे में दीवार के पास डांस कर रहे दो बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा पांच लोग घायल हैं। गांव परवाना स्थित रननी वाला मोहल्ला निवासी ब्रजमोहन सिंह की पुत्री का विवाह था। धमेडा गांव से बरात आई थी। रात करीब 12 बजे जब बारात की चढ़त हो…
जीवन में आत्मा का अंश कहे जाने वाली औलाद ही एकमात्र ऐसी होती है जिसके बारे में मां बाप और परिवार वाले बुरा नहीं सोचते। शायद यही कारण है कि कोमा में कई वर्षो तक पड़े रहने के बावजूद भी मां बाप को यह आशा बनी रहती है कि आज नहीं तो कल उनका बच्चा ठीक हो ही जाएगा। जिनके परिवार में औलाद है वो यूपी के गाजियाबाद निवासी निर्मला राणा और अशोक राणा द्वारा अपने बेटे हरीश राणा जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र थे और बॉडी बिल्डर बनने का सपना देखते थे। रक्षाबंधन…
उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री लखनऊ के मेयर रहे वर्तमान में राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा द्वारा कनाडा और ब्रिटेन का हवाला देकर मृत्यु उपरांत कर्मचारियों को अपने माता पिता की आत्मा की शांति और धार्मिक कार्यो के निस्तारण हेतु १३ दिन का सवैतनिक शोक अवकाश देने की मांग उठाई है। देश में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है फिर डॅॉ दिनेश शर्मा तो बड़े जनप्रतिनिधि है इसलिए उन्होंने जो कहा वो भी गलत नहीं है। मगर क्या अपने देश में इस तरह के अवकाश घोषित किया जाना उचित होगा इस बारे में भी सोचना होगा। डॉक्टर दिनेश शर्मा…
आगरा 12 मार्च। पुलिस का अजब-गजब खेल सामने आया है. 13 साल पुराने जमीन विवाद मामले में कुर्की से बचाने के लिए जिंदा आरोपी को मृत दिखाने में पुलिसकर्मी फंस गए हैं. अब कोर्ट के आदेश पर दो पुलिसकर्मियों सहित 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इसमें कोर्ट में जीवित होने के सबूत के साथ ही अन्य संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. डीसीपी सिटी ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों ने कोर्ट…
