Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
    • जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
    • डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
    • कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
    • जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
    • तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
    • अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
    • शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बरेली में दूल्हे का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, शाम को जानी थी बरात, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
    देश

    बरेली में दूल्हे का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, शाम को जानी थी बरात, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

    adminBy adminApril 25, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली, 25 अप्रैल। बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शादी के दिन बरात जाने से ठीक पहले एक युवक का शव शनिवार सुबह साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। मृतक के परिवार ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    शाही कस्बा के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी युवक देवेंद्र मौर्य (22 वर्ष) की शादी रिठौरा के उद्धानापुर गांव में तय हुई थी। शनिवार को बरात जानी थी। शुक्रवार को लग्न का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ और रात में डीजे पर खुशियां मनाई गईं। डीजे की तेज आवाज पर मोहल्ले के कुछ लोगों को आपत्ति होने पर उसे मुख्य दरवाजे के पास लगा लिया गया था। रात दो बजे तक खुशियां मनाने के बाद देवेंद्र अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया।

    शनिवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि देवेंद्र साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो देवेंद्र का शव करीब छह फुट की ऊंचाई पर पतली रस्सी से आम के टहनी में बंधा था, उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी इस बात से हैरान थे कि इतनी कम ऊंचाई से कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है।

    मृतक के पिता रामदास मौर्य ने कहा कि बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकता, बल्कि उसकी हत्या कर लटकाया गया है। मृतक देवेंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। उसके दाहिने हाथ में शादी का कंगन और हाथों में मेहंदी लगी थी। वह दो दिन पहले ही बरेली से अपनी पसंद का कोट-पैंट लाया था।

    सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि थाना अध्यक्ष करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

    bareilly tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल

    July 22, 2026

    जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली

    July 22, 2026

    डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.